विधायक को जान से मारने की धमकी : आप विधायक जीवनजोत कौर को

by

अमृतसर :
पंजाब विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया जैसे दिग्गज नेताओं को हराने वाली आम आदमी पार्टी की विधायक जीवनजोत कौर को जाने से मारने की धमकी मिली है। अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से आप विधायक को सोशल मीडिया पर यह धमकी अमृतसर के ही छेहर्टा इलाके के नारायणगढ़ की पैराडाइज कॉलोनी में रहने वाले सिकंदर सिंह नामक युवक ने दी। इसके बाद अमृतसर के मकबूलपुरा थाने में आईटी एक्ट के तहत सिकंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
विधायक जीवनजोत कौर ने पुलिस को बताया कि सिकंदर सिंह नामक व्यक्ति सोशल साइट पर आईडी बनाकर उनके खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग कर रहा है। यह शख्स उनके प्रति अश्लील टिप्पणियां करने के अलावा उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले की जानकारी पंजाब के डीजीपी वीके भवरा और अमृतसर के पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह को दी गई। इसके बाद साइबर सैल ने मामले की जांच शुरू की। इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में अमृतसर ईस्ट सीट से जीवनजोत कौर ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस के तत्कालीन प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली दल के दिग्गज नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को हराया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवांशहर और गढ़शंकर ऑफिस में 9 से 11 फरवरी तक टूरिस्ट और विज़िटर वीज़ा सेमिनार होगा : कंवर अरोड़ा

नवांशहर/गढ़शंकर  :  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के MD कंवर अरोड़ा ने कहा कि टूरिस्ट और विज़िटर वीज़ा पर एक सेमिनार 9, 10, 11 फरवरी को नवांशहर और गढ़शंकर ऑफिस में होने जा रहा है। जिसमें...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज  में चल रहे एम.एस.सी. गणित  के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का  परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में करवाए जा रहे पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एम.एस.सी. गणित  के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के परिणाम उत्कृष्ट रहे हैं। यह जानकारी देते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप...
article-image
पंजाब

गवर्नर के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट : किसानों के मुद्दे पर बवाल

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र के शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने सरकार को घेरने की योजना बना ली थी, जिसमें दो दिन पहले शंभू...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के इको क्लब को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के एनएसएस डिपार्टमेंट ने  ‘बेस्ट अवार्ड’ से किया सम्मानित

गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के इको क्लब को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के एनएसएस डिपार्टमेंट ने साल 2025-26 के दौरान एनवायरनमेंटल एजुकेशन प्रोग्राम के तहत किए गए कामों के लिए ‘बेस्ट इको...
Translate »
error: Content is protected !!