डीसी ने किया पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय सलूनी का निरीक्षण

by

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सलूनी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा शिक्षण के तौर तरीकों का विस्तृत निरीक्षण करने के अलावा विद्यालय में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की जाँच भी की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों का शिक्षा का स्तर संतोषजनक पाया गया।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों को शिक्षा स्तर को निरंतर सुधारने तथा बच्चों को समझाने के आसान तौर तरीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों को निर्देश दिए कि वे रोजाना विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों से संबंधित कॉपियों की विस्तृत जांच करें तथा हिंदी में अंग्रेजी व विषयों में स्पेलिंग का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिए कि बच्चों को हिंदी व अंग्रेजी विषय से संबंधित रोजाना एक नया शब्द अवश्य सिखाएं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा विद्यालयों के भवन व खेल मैदान का भी जायजा लिया गया जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बलबीर सिंह, ओएसडी उमाकांत, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक गौरव वैद्य तथा स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

द ग्रेट खली का पंजाब की सियासत में ‘पंच’ : बोले- अमृतपाल सिंह ही पंजाब को नशे से मुक्त करवा सकते हैं

भाजपा की नशा मुक्त यात्रा से पहले खली ने अमृतपाल की रिहाई की पैरवी की, AAP की मुफ्त योजनाओं पर भी साधा निशाना जालंधर। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज...
article-image
पंजाब

युवा खेल भलाई बोर्ड में की गई कोचों की नियुकित – वालिया

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युवा खेल‌ भलाई बोर्ड की ओर से फाइटर स्पोर्ट्स जोन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवा खेल भलाई बोर्ड में सुखदीप सिंह बाजवा, अवधेश कुमार और सूरज कुमार...
article-image
पंजाब

252 ग्राम नशीले पदार्थ सहित महिला तस्कर गिरफ्तार : महिला खिलाफ एनडीपीएस पहले भी 10 मामले दर्ज

गढ़शंकर, 16 दिसम्बर : जिला पुलिस प्रमुख सुरेन्द्र लांबा आईपीएस के निर्देश पर सरबजीत सिंह बाहिया एसपी व डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख नेतृत्व में नशों खिलाफ आरंभ की मुहिम तहत एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर...
article-image
पंजाब , हरियाणा

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग? बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी : आप का भाजपा पर बड़ा आरोप..जानिए

हरियाणा के करनाल के तहत आने वाले गोंदर गांव में सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर फायरिंग होने और उसकी सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों की ओर से जिम्मेदारी...
Translate »
error: Content is protected !!