टूटो मजारा स्थित निर्मल कुटिया में 41 दिवसीय सुखमनी साहिब जप-तप समारोह संपन्न हुआ

by

होषियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव टूटो मजारा स्थित निर्मल कुटिया, ब्रह्मलीन संत बाबा दलेल सिंह जी की याद में आयोजित 26वें महान गुरमत संत समागम और सालाना बरसी के उपलक्ष्य में 41 दिनों तक चले सुखमनी साहिब जप-तप समारोह का समापन हुआ। यह समागम 21 सितंबर से आरंभ होकर 31 अक्तूबर को संपन्न हुआ।मुख्य गद्दीनशीन बाबा मख्खन सिंह और बाबा बलवीर सिंह शास्त्री की नेतृत्व में आयोजित इस समापन अवसर पर पहले श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ का भोग डाला गया और तत्पश्चात बाबा बलवीर सिंह शास्त्री द्वारा भावपूर्ण कीर्तन प्रस्तुत किया गया। बीबियों द्वारा भी गुरबाणी के कीर्तन किए गए। इसके उपरांत जप-तप समारोह में भाग लेने वाली बीबियों और बच्चियों का सम्मान किया गया।बाबा मख्खन सिंह और बाबा बलवीर सिंह शास्त्री ने जानकारी दी कि वार्षिक बरसी समारोह आगामी 20 और 21 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। इनमें 20 नवंबर को विशाल नगर कीर्तन का आयोजन होगा, जबकि 21 नवंबर को खुले पंडाल में दीवान सजेंगे। इन दीवानों में पंथ के प्रमुख रागी जथे, ढाडी जथे, कीर्तन जथे तथा कथा वाचक गुरबाणी कीर्तन, ढाडी वारों और कथा विचारों के माध्यम से संगतों को निहाल करेंगे।इसके अलावा, इन बरसी समारोहों के निमित्त रात्रि दीवान 15 नवंबर से प्रतिदिन शाम 6 से 9 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। समापन के बाद बाबा जी का लंगर (भंडारा) संगतों को सेवाभाव से वितरित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

शहीद भगत सिंह का जन्मोत्सव श्रद्धा व उत्साह से मनाया : डिप्टी स्पीकर रौड़ी के नेतृत्व में खटकड़ कलां में भारी संख्या में लोग पहुंचे

गढ़शंकर, 28 सितंबर : आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की अगुवाई में राज्य भर में शहीद भगत सिंह का जन्मोत्सव श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। भगत सिंह...
article-image
पंजाब

पुलिस की ज्यादतियों के खिलाफ डीएसपी गढ़शंकर का घेराव 30 को 

गढ़शंकर, 22 दिसंबर: वामपंथी पार्टियों तथा सार्वजनिक जत्थेबंदियों की एक सयुक्त बैठक गुरनेक सिंह भज्जल तथा गुरबख्श कौर की अध्यक्षता में हुई। बैठक दौरान संबोधित करते हुए नेताओं ने पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से...
article-image
पंजाब

चलती कार में अचानक लगी आग : धू-धूकर जलने लगी गाड़ी, चंद मिनटों में हो गई राख

बठिंडा। रविवार देर रात्रि शादी समागम से वापस आ रहे एक व्यक्ति की कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से पहले कार से धुआ निकालने लगा, जिसके बाद चालक ने अपनी कार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 वर्ष के बच्चे के पिता की हत्या का मामला : पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ किया हत्या का मामला दर्ज

गढ़शंकर ।  गांव रोड़मजारा में कल देर शाम खेतों में सिंचाई की मोटर पर युवक को गोली मार कर मारने के आरोप में पुलिस गांव कुनैल युवक के ईलावा अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला...
Translate »
error: Content is protected !!