पुलिस की ज्यादतियों के खिलाफ डीएसपी गढ़शंकर का घेराव 30 को 

by
गढ़शंकर, 22 दिसंबर: वामपंथी पार्टियों तथा सार्वजनिक जत्थेबंदियों की एक सयुक्त बैठक गुरनेक सिंह भज्जल तथा गुरबख्श कौर की अध्यक्षता में हुई। बैठक दौरान संबोधित करते हुए नेताओं ने पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से की जा रही धक्के शाही का गंभीर नोटिस लेते पुलिस अधिकारियों के खिलाफ 30 दिसंबर को डीएसपी गढ़शंकर का घेराव करने का ऐलान किया।
   नेताओं ने कहा कि उक्त अधिकारी द्वारा पुलिस का राजनीतिकरण किया जा रहा है। टिपरों के चलने का निर्धारित समय तोड़ा जा रहा है। बीत क्षेत्र के कोट और रतनपुर कानेवाल गांवों के लोगों के खिलाफ अवैध मामले दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें धमकाया जा रहा है। लूटपाट और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने कार्यालयों में काम करने के बजाय राजनीतिक नेताओं की हाजरी भर रहे हैं। इस घटना के खिलाफ गढ़शंकर की सभी वामपंथी पार्टियां और जन संगठन 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे डीएसपी गढ़शंकर का घेराव करेंगे। बैठक को गुरनेक सिंह भज्जल, महिंदर कुमार, दर्शन, मट्टू, सुभाष मट्टू, रविंदर नीटा, सुरिंदर कौर, कुलभूषण कुमार, रामजी दास, मोहन लाल समिति सदस्य, नीलम कुमारी, गुरबख्श कौर, इकबाल सिंह, लव किशोर, हरभजन अटवाल, बलदेव राज, हरमेश ढेसी, कुलविंदर चाहल, अमर चंद फौजी, सतनाम सिंह, कश्मीर सिंह, कुलविंदर संघा, जोगिंदर कौर, सुखविंदर कौर आदि नेताओं ने संबोधित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के केमिस्ट्री विभाग द्वारा ‘नवीनीकरण ऊर्जा’ विषय में  रोल आफ केमिस्ट्री पर  पावरपॉइंट प्रस्तुति पतियोगिता का आयोजन

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के कॉलेज केमिस्ट्री विभाग द्वारा  आई आई सी के साथ संयुक्त रूप से  ‘नवीनीकरण ऊर्जा’ विषय में  रोल आफ केमिस्ट्री पर  पावरपॉइंट प्रस्तुति पतियोगिता का आयोजन...
article-image
पंजाब

डेढ़ किलो आरडीएक्स और 2 पिस्टल बरामद कुरुक्षेत्र : आईईडी का मास्टरमाइंड पंजाब में काबू

चंडीगढ़| पंजाब पुलिस ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंबाला-शाहाबाद हाइवे पर आईईडी प्लांट करने के मास्टरमाइंड नच्छत्तर सिंह और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे डेढ़ किलो आरडीएक्स और 2 पिस्टल...
article-image
पंजाब

केंद्र व राज्य सरकार को युवाओं को रोजगार देने का प्रबंध करें : वरिंद्र ठाकुर

गढ़शंकर: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, पंजाब के बरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिंद्र ठाकुर ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा किसानों व मजदूरों के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!