अज्ञात व्यक्तियों ने आधारशिला पट्टिका पर लगी सुक्खू की तस्वीर को किया क्षतिग्रस्त

by
 हमीरपुर :  अज्ञात व्यक्तियों ने एक परियोजना की आधारशिला पट्टिका पर लगी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तस्वीर को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह मामला शनिवार सुबह सामने आया।
नवजीवन वन परियोजना की आधारशिला पट्टिका जिले के नादौन उप-मंडल के हरेटा क्षेत्र में स्थापित की गई थी।  मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस वर्ष 11 जनवरी को राज्य के वन विभाग द्वारा तैयार की जा रही चार करोड़ रुपये की परियोजना की आधारशिला रखी थी। क्षेत्र के कुछ निवासियों ने कहा कि नाराज स्थानीय लोगों ने जानबूझकर मुख्यमंत्री की तस्वीर पट्टिका से हटा दी थी। यह मामला सामने आने पर हरेटा पंचायत प्रधान संजय शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलने के बाद जालोर पुलिस चौकी प्रभारी शशि पाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आहमने साहमने खनन मंत्री बैंस और राणा केपी सिंह : अवैध माइनिंग का मामला, राणा केपी सिंह ने सीबीआई या हाइकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाने की की मांग

चंडीगढ़ : कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस दुआरा रूपनगर तथा आनंदपुर साहिब इलाके में हुई गैर कानूनी माइनिंग में पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह तथा उनके नजदीकियों का हाथ होने की बात करते हुए विजिलैंस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैनादेवी मंदिर ट्रस्ट ने एलपीजी सिलेंडर की कमी का निकाला तोड़ : लंगर के बचे हुए भोजन से बायोगैस बनाना किया शुरू

एएम नाथ । बिलासपुर  04 अप्रैल ।  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित नैना देवी मंदिर न्यास सामुदायिक रसोई (लंगर) से बचने वाले प्रयुक्त और प्रयुक्त भोजन से बायोगैस उत्पादन करने वाला राज्य...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती : मुख्यमंत्री सुक्खू

न्यू एज पाठ्यक्रमों और भाषा कार्यक्रमों पर दिया बल,  उच्च शिक्षा सुधारों पर प्रधानाचार्यों के सम्मेलन की अध्यक्षता एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल पर खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें: डॉ. कत्याल

रोहित जसवाल।  ऊना 6 फरवरी: ज़िला ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल दुकानें खोली जाएंगी ताकि खाद्य सामग्री के उचित रख-रखाव के साथ-साथ तथा गर्मियों में राशनकार्डधारकों को भी राशन लेने में कोई परेशानी...
Translate »
error: Content is protected !!