बुजुर्ग दंपती को शिवसेना नेता ने सरेआम पीटा: घर में तोड़फोड़ की, महिला के खींचे बाल

by
लुधियाना : शिवसेना नेता ने दंपती से मारपीट की है। लुधियाना के हैबोवाल की दुर्गा कॉलोनी इलाके में मकान के विवाद को लेकर शिवसेना नेता ने अपने साथियों के साथ पति-पत्नी के साथ बुरी तरह से मारपीट की।  बुजुर्ग को जहां लात घूसे मारे गए वहीं महिला के बाल खींच कर उसके साथ सरेआम गली में मारपीट की गई।
                   महिला के साथ सरेआम गली में मारपीट कर शिवसेना नेता अपने साथियों के साथ बहादुरी दिखा रहा था। शिवसेना नेता द्वारा महिला के साथ मारपीट करते हुए की एक वीड़ियो भी वायरल हो रही है। वहां से जाते हुए महिला और उसके पति को धमकियां दे चले गए। घायल दंपती को लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला की हालत गंभीर है। घायल की पहचान महेंद्र दास और उनकी पत्नी कृष्णा के रूप में हुई है। थाना हैबोवाल पुलिस के पास इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
                   पीड़ित महेंद्र दास ने बताया कि वह चंडीगढ़ में काम करते हैं। उनका परिवार दुर्गा कॉलोनी में रहता है। शनिवार देर शाम कुछ युवक घर में घुस आए और घर का सारा सामान ट्रक में भर दिया। महेंद्र दास के मुताबिक जिस मकान में वह 2006 से रह रहे हैं, उसके मालिक की मौत हो चुकी है। उसी के परिवार ने मकान मालिक की मां का ख्याल रखा था। लेकिन एक व्यक्ति कुछ लोगों के साथ आता रहता है और कहता है कि यह मकान उसकी मौसी का है। महेंद्र दास ने कहा कि मकान पर केस कोर्ट में चल रहा है। हमलावर धक्के से उगाही करने आते हैं। उन्हें पैसे देने से मना कर दिया है। इसी बात को लेकर वह अपने साथ खुद को शिवसेना का नेता कहने वाले व्यक्ति को लेकर आए। जिन्होंने घर में तोड़फोड़ की। देर शाम जब महेंद्र दास उससे बात करने गली में आया तो उन लोगों ने बीच सड़क उन्हें और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि थाना हैबोवाल में शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पीड़ित घायल कृष्णा ने कहा कि गुंडों ने जमकर घर में घुस कर पीटा है। 20 साल से हम मकान में रहते हैं। अदालत में केस चल रहा है, लेकिन गुंडे हमेशा मकान दबाने की कोशिश में लगे है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि इंसाफ दिलवाया जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चंद मिनट के 3 करोड़ लेता है ये सिंगर – कभी हिंदू से बन गया था मुस्लिम : अंबानी भी हैं इनके फैन, नाम दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

फिल्मों की कहानी लोगों को जितना बांधे रखती है उतना ही फिल्मों के गाने भी लोगों को कई बार सीट से चिपकाए रखते हैं. कुछ फिल्में तो ऐसी हैं जो अपनी स्टोरी लाइन से...
article-image
पंजाब

पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश : जासूसी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार : सरकारी विभागों की रेकी कर देते थे सूचना, यूएपीए के तहत केस दर्ज

जालंधर। देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन स्थानीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सोशल...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक की गई आयोजित

गढ़शंकर :  दोआबा साहित्य सभा, गढ़शंकर की मासिक मीटिंग स्थानीय मेजर सिंह मौजी मेमोरियल लाइब्रेरी, गांधी पार्क गढ़शंकर में सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रिंसिपल बिकर सिंह की अध्यक्षता में हुई। सभा की कार्यवाही प्रेस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोबाइल चलाने से रोका : नाराज हुई 11 वर्षीय बच्ची, लगाया फंदा

मंडी में 11 वर्षीय बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में 11 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में...
Translate »
error: Content is protected !!