अटल टनल मार्ग पर बर्फ हटाने के कार्य में जुटी मशीनरी, प्रशासन सतर्क : बर्फबारी में फंसे सभी वाहन सुरक्षित निकाले : अनुराग चन्द्र शर्मा

by
एएम नाथ।  कुल्लू, 17 मार्च :  उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अटल टनल के एप्रोच रोड पर बर्फ हटाने का कार्य लगातार जारी है। इस कार्य में बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) तथा जिला प्रशासन की मशीनरी युद्धस्तर पर जुटी हुई है।
उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण सड़क पर बर्फ का जमाव और आइसिंग की स्थिति बनी हुई है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। ऐसे में मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है।
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता मार्ग को सुरक्षित बनाना और आम जनता व पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संसाधन भी लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने आम लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
बर्फबारी में फंसे सभी वाहन सुरक्षित निकाले : अनुराग चन्द्र शर्मा
कुल्लू, 17 मार्च। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि भारी बर्फबारी के चलते अटल टनल के साउथ पोर्टल के समीप फंसे सभी 320 वाहनों को भी सुरक्षित रूप से निकालकर मनाली की ओर रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से साउथ पोर्टल की ओर वाहनों को आने की अनुमति दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, बीआरओ, पुलिस तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के समन्वय से यह राहत एवं बचाव कार्य सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न किया गया।
उपायुक्त ने लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि सभी की सुरक्षा बनी रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रात में भेजा पूर्व सांसद ने महिला नेत्री को अश्लील मैसेज : CPI(M) ने वंशगोपाल चौधरी को पार्टी से किया बाहर : वाट्सऐप स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में CPI (M) नेता और पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी को उनकी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है और उन्हें संस्पेंड कर दिया है। एक महिला नेत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों ने रखी 128 शिकायतें और मांगे- भटियात के गरनोटा में आयोजित हुआ सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता

लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ 21 अपंगता प्रमाण पत्र जारी एएम नाथ। चंबा,(सिहुन्ता) 20 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण को सर्वोपरि रखते...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सराज विधानसभा क्षेत्र में 30.32 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं का मुख्यमंत्री लोकार्पण और शिलान्यास किए

सराज : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के बागाचनोगी के कुठेड़ में 4.50 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भवन और बागाचनोगी में 37 लाख रुपये...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार के निशाने पर निजी अस्पताल.. हिमकेयर में भी फर्जीवाड़ा

एएम नाथ l मंडी :   पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लिए बनाई गई एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) में करोड़ों रुपये के घोटाले की परतें भी धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। सेना की...
Translate »
error: Content is protected !!