मुख्यमंत्री की घोषणा ने लिया मूर्तरूप, नागरिक चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड सुविधा से सुदृढ़ हुआ करसोग का स्वास्थ्य तंत्र

by
रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति से मरीजों को बड़ी राहत, प्रतिदिन 25 से 30 मरीजों को मिल रही जांच की सुविधा
एएम नाथ। करसोग :  प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रभावी प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। इसी कड़ी में नागरिक चिकित्सालय करसोग में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के साथ ही अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस सुविधा के आरंभ होने से करसोग क्षेत्र के लोगों को अब अपने ही क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध हो रही है, जिससे उन्हें निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर जांच करवाने या दूरस्थ शहरों का रुख करने की आवश्यकता नहीं रही है।
गौरतलब है कि गत अक्टूबर माह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने करसोग दौरे के दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर नागरिक चिकित्सालय करसोग में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की घोषणा की थी। स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती सुनिश्चित की है। इसके परिणामस्वरूप अस्पताल में अब नियमित रूप से मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं।
अल्ट्रासाउंड जांच चिकित्सा क्षेत्र में एक अत्यंत महत्वपूर्ण जांच मानी जाती है, जिसके माध्यम से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का प्रारंभिक स्तर पर ही पता लगाया जा सकता है। पूर्व में इस सुविधा के अभाव में करसोग क्षेत्र के लोगों को मंडी, शिमला अथवा अन्य बड़े शहरों में जाकर यह जांच करवानी पड़ती थी, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त व्यय होता था। अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार वर्तमान में नागरिक चिकित्सालय करसोग में प्रतिदिन औसतन 25 से 30 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि इस सुविधा की क्षेत्र में लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी और अब यह मांग पूरी होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
नागरिक चिकित्सालय करसोग में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के साथ-साथ अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में अस्पताल में मेडिसन, गायनी, सर्जरी, आर्थोपेडिक्स, डेंटल, मनोरोग, शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इससे करसोग उपमंडल के दूरदराज के गांवों में रहने वाले लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।
नागरिक चिकित्सालय करसोग में अल्ट्रासाउंड सुविधा का आरंभ होना न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि यह प्रदेश सरकार की उस प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है, जिसके तहत ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाया जा रहा है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनका विश्वास भी सुदृढ़ हो रहा है।
खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप प्रदेश सरकार ने नागरिक चिकित्सालय करसोग में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कर दी है। अस्पताल में तैनात चिकित्सक नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो.चंद्र कुमार का चंबा प्रवास कार्यक्रम

एएम नाथ। चम्बा :  कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो.चंद्र कुमार 21 मई को जिला चंबा के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जारी संशोधित प्रवास कार्यक्रम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रियायती यात्रियों के लिए ‘हिम बस कार्ड’ प्रक्रिया शुरू, यात्रा होगी अधिक सुगम

रोहित जसवाल। ऊना, 11 नवंबर. रियायती श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर, पारदर्शी और व्यवस्थित सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने आरएफआईडी आधारित ‘हिम बस कार्ड’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 से 17 मार्च तक आयोजित होगा होली मेला मैड़ी – मैड़ी मेले में सुरक्षा और व्यवस्था प्रबंधों को लेकर की एसडीएम सचिन शर्मा ने की समीक्षा बैठक

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 मार्च – उपमंडल अंब के मैड़ी में 7 से 17 मार्च तक आयोजित होने वाले होली मेला के मद्देनजर किए गए सुरक्षात्मक और व्यवस्था प्रबंधों को लेकर एसडीएम अंब सचिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साइबर फ्रॉड से बचाव व वित्तीय लेनदेन बारे स्कूली बच्चों को किया जागरूक

ऊना, 13 अक्तूबर – साइबर फ्रॉड से बचाव और वित्तीय लेनदेन की जानकारी स्कूली बच्चों और लोगों को मिले इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक शिमला और पंजाब नेशनल बैंक द्वारा रावमापा बढे़ड़ा में वित्तीय...
Translate »
error: Content is protected !!