अटल टनल में शाम के समय 7 इंच तक हुई बर्फबारी : मौसम का मजा लेने पहुंचे करीब 6000 से ज्यादा सैलानियां वहां फंस गए

by

एएम नाथ। अटल टनल :  हिमचल प्रदेश में मौसम मेहरबान है। मई महीने आने वाला है ऐस में प्रदेश में कई दिनों से बर्फ-भारी का दौर जारी है।  वहीं बीते दिनों अटल टनल में शाम के समय 7 इंच तक बर्फबारी हुई, इतनी भारी बर्फबारी के चलते मौसम का मजा लेने पहुंचे करीब 6000 से ज्यादा सैलानियां वहां फंस गए।

सैलानियों के फंसने की खबर मिलते ही मनाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रात तक पुलिस ने सैलानियों समेत सभी गाड़ियों को वहां से बाहर निकाल लिया गया। दरअसल सैलानी बर्फबारी का मजा लेने के लिए अटल टनल होते हुए लाहौल के विभिन्न इलाकों की ओर गए, लेकिन वहीं शाम के समय बर्फबारी होने से सड़क पर फिसलन बहुत ज्यादा बढ़ गई और कई गाड़ियों के ड्राइवर सड़क पर गाड़ी चलाने की स्थिति में नहीं थे। ऐसे में मनाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सोमवार रात सभी गाड़ियों को सुरक्षित वहां से निकालकर मनाली की ओर रवाना कर दिया।

मैदानी इलाकों में काफी ज्यादा गर्मी के चलते पर्यटक ‘बर्फबारी का मजा लेने के लिए लगातार पर्यटन नगरी मनाली के विभिन्न इलाकों का रुख कर रहे हैं।

लेह मनाली हाईवे बंद

अटल टनल, सिस्सू और कोकसर में ताजाबर्फबारी होने से लेह मनाली हाईवे पर बर्फ फिसलन बढ़ गई वहीं, सिस्सू में सेल्फी प्वाइंट पर लैंडस्लाइड के चलते लेह मनाली हाईवे को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग शिमला ने हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान खासकर शिमला, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश और ओलावृष्टि और तूफान की संभावना जताई गई है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रैली ,जुलूस ,रोड शो तथा लाउडस्पीकर के लिए लेनी होगी अनुमति : तोरुल एस रवीश

कुल्लू :     उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने आज यहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आदर्श आचार संहिता को लेकर एक बैठक की । उन्होंने ने कहा कि भारत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही निजी बस खाई में गिरी, 26 घायल : बिलासपुर के नम्होल में हुआ हादसा

एएम नाथ। बिलासपुर : गुरपूर्णिमा के अवसर पर पंजाब में हुए सत्संग से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक निजी बस बिलासपुर के नम्होल में खाई में गिर गई। हादसा रात करीब 3:00 बजे...
हिमाचल प्रदेश

“मैड़ी मेले में मालवाहक वाहनों में न आएं, जान से न करें खिलवाड़”

मैड़ी स्थित डेरों ने आने वाले श्रद्धालुओं व संगतों से की अपील ऊना (1 मार्च)- मैड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के जान व माल की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ऊना विभिन्न माध्यमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में भारी बारिश से कई सड़कें बंद, PWD ने कुछ घंटों में किया बहाल; मानसून में 29.22 करोड़ का नुकसान

एएम नाथ।   हमीरपुर, 19 अगस्त :  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में मंगलवार रात और बुधवार सुबह हुई भारी बारिश से कई क्षेत्रों में भूस्खलन और पेड़ गिरने के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं।...
Translate »
error: Content is protected !!