श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही निजी बस खाई में गिरी, 26 घायल : बिलासपुर के नम्होल में हुआ हादसा

by

एएम नाथ। बिलासपुर : गुरपूर्णिमा के अवसर पर पंजाब में हुए सत्संग से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक निजी बस बिलासपुर के नम्होल में खाई में गिर गई। हादसा रात करीब 3:00 बजे हुआ। हादसे में 26 लोग घायल हुए हैं। अधिकतर घायल सोलन के दाड़लाघाट क्षेत्र के हैं। घायलों का उपचार एम्स बिलासपुर और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में चल रहा है।

हादसे के दौरान बस में कुल 36 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बस से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बरमाणा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री सुक्खू सुखविंद्र ने एम्स में जाना नम्होल हादसे में घायलों का हाल :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू बिलासपुर के नम्होल में हुए बस हादसे में घायल लोगों से एम्स में जाकर मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी घायल खतरे बाहर हैं। सभी की अच्छे से देखभाल हो रही है। सभी घायल जल्द ठीक होकर अपने घर जाएंगे।

ढांक में गिरी स्कूल वैन, दो लोग घायल
वहीं सोलन-राजगढ़ रोड पर नौणी विवि के समीप स्कूल वैन सड़क से ढांक में गिर गई। स्कूल वैन में दो ही लोग सवार थे। दोनों को गंभीर चोटें आई। स्कूल वैन सोलन की ओर आ रही थी। बताया जा रहा है कि वैन स्कूल का सामान लेने के लिए जैसे ही नौणी विवि के समीप थोड़ा आगे निकली तो अचानक सड़क से उतर गई। गुरुवार शाम को वैन सड़क से करीब 70 मीटर नीचे उतरी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं, थोडी देर बाद क्रेन की मदद से स्कूल वैन को निकाला गया। गनीमत यह रही कि कोई बच्चा स्कूल वैन में सवार नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टला है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बादल फटने से हिमाचल प्रदेश में दो और उत्तराखंड में भारी बारिश से दस लोगों की मौत, कई लापता

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के टिकेन इलाके से बचाव दल ने गुरुवार को कम से कम दो शव बरामद किए, जबकि पहाड़ी राज्य के शिमला के रामपुर, मंडी के पधार और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फैसला ओला कैब सेवा का एग्रीगेटर लाइसेंस 6 माह के लिए निलंबित

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 17 जून : राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA), यूटी चंडीगढ़ ने कैब एग्रीगेटर कंपनी ओला (M/s ANI Technologies Private Limited) के विरुद्ध बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उसका एग्रीगेटर लाइसेंस छह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस तय समय के भीतर बल्क ड्रग पार्क की औपचारिकताओं को पूरा कर इसे धरातल पर उतारेगी : मुकेश अग्निहोत्री

ऊना | हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार द्वारा हरोली विधानसभा क्षेत्र में बल्क ड्रग पार्क की सैद्धांतिक स्वीकृति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा चुनावों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2011 की जनगणना के आधार पर हिमाचल में होगा पंचायत चुनावों में आरक्षण…अधिसूचना जारी

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश सरकार ने सीटों और पदों के आरक्षण को लेकर नई अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!