अटल टनल रोहतांग यूपीए सरकार की देन : मनमोहन सरकार में कांग्रेस की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसकी आधारशिला रखी थी : विक्रमादित्य सिंह

by

एएम नाथ।  मंडी : मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अटल टनल रोहतांग यूपीए सरकार की देन है। मनमोहन सरकार में कांग्रेस की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसकी आधारशिला रखी थी और मनमोहन सरकार ने ही टनल निर्माण कार्य के लिए बजट का प्रावधान किया।

सरकार बदलने के बाद भाजपा सरकार ने बचे हुए काम को पूरा किया। विक्रमादित्य सिंह ने काजा में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी ने सबसे पहले रोहतांग टनल का निर्माण करने की बात कही थी, लेकिन उस समय भाजपा के ही नेताओं ने मजाक उड़ाया था कि ऐसी टनल कैसी बन सकती है।  यूपीए सरकार ने ही नींव रखी और बजट का प्रावधान कर रोहतांग टनल का काम शुरू किया। इसके बाद केंद्र में सरकार बदलने के बाद शेष काम को भाजपा सरकार ने किया। भाजपा रोहतांग टनल का पूरा श्रेय लेकर लाहौल-स्पीति के लोगों को गुमराह कर रही है। इस दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और विधानसभा उपचुनाव के लिए लाहौल-स्पीति की कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

1 मई के उपरांत शादी में शामिल हो सकेंगे सिर्फ 20 व्यक्ति, सामूहिक भोज पर भी प्रतिबंधः डीसी

शादी के लिए पूर्व में ली गई अनुमति पर भी लागू होंगे नए आदेश, 20 तक सीमित करनी होगी अतिथियों की संख्या ऊना (28 अप्रैल)- कोरोना के बढ़ते मामलों पर जिला प्रशासन ऊना ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 मार्च तक छुट्टी  वाले दिन भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर

एएम नाथ। चंबा, 27 मार्च :  सहायक अभियंता विद्युत  हंसराज ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑन लाइन माध्यम से बिजली के बिल जमा ना होने के कारण विद्युत उपमंडल चंबा -1 के उपभोक्ताओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेंज में आते ही पूरी तरह ध्वस्त कर देंगे : ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

ईरान ने भूमध्यमहासागर में अमेरिका के युद्धपोत (5वें बेडे़) यूएसएस अब्राहम लिंकन को एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल के हमले में निशाना बनाया है। एक वीडियो में ईरानी मिसाइल अब्राहम लिंकन पर जोरदार हमले...
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विद्यालय सलोह में कक्षा दूसरी हेतू आफलाईन पंजीकरण 12 अप्रैल तक

ऊना, 3 अप्रैल – केंद्रीय विद्यालय सलोह में कक्षा दूसरी में प्रवेश हेतू रिक्त सीटों के लिए आॅफलाइन पंजीकरण 12 अप्रैल तक किया जा सकता है। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय सलोह...
Translate »
error: Content is protected !!