पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर- देश ने तय किया है कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाना है प्रधानमंत्री : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। हमीरपुर :
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के समर्थन में आयोजित आशीर्वाद यात्रा और जनसभा में भाग लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस जनसभा में उमड़ी संख्या देखकर ही 4 परिणाम का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। इस बार अनुराग ठाकुर इतिहास को दोहराते हुए 5 लाख से भी ज्यादा वोटों से जीतकर दिल्ली जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को मजबूती देंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से 10 साल के कार्यकाल में भारत की चौतरफा तरक्की हुई है, विकास के ऐतिहासिक काम हुए हैं, उसे देख कर देशवासी सोचते हैं कि नरेन्द्र मोदी जैसा नेतृत्व हमें पहले क्यों नहीं मिला। आज भारत ही नहीं विदेशों के लोग भी चाहते है कि नरेन्द्र मोदी ही फिर से भारत के प्रधानमंत्री बने। अभी परिणाम भी नहीं आये हैं फिर भी कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष नरेन्द्र मोदी को अपने देश आने का निमंत्रण भी दे चुके हैं। इस मौक़े पर उनके भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल, हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, ऊना से विधायक सतपाल सिंह सत्ती, राजिंदर राणा, इन्द्रदत्त लखनपाल समेत अन्य नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि अनुराग ठाकुर को चार बार जिताकर हमीरपुर के लोग जीत का चौका लगवा चुके हैं। पिछली बार जीत का अंतर 4 लाख से अधिक था लेकिन पांचवीं बार अनुराग ठाकुर की जीत का अंतर 5 लाख से भी ज्यादा होना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पिछले 10 साल भारत की विकास यात्रा में स्वर्णिम रहे। इस दौरान देश में विकास की गति ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि देश ने दुगुनी तरक़्क़ी कर ली। आँकड़े गवाह हैं कि चाहे एअरपोर्ट हो या मेडिकल कॉलेज, आईआईटी- आईआईएम और एम्स हो या डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालय सबकी संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई हैं। देश भर में यातायात सुविधा के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक प्रगति हुई है। विकास की इस रफ्तार को और तेज करने और 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को 400 से ज़्यादा सीटों के साथ प्रधानमंत्री बनाना है। जिसमें हिमाचल चार सीटों का भी सहयोग देने जा रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रयासों के कारण ही आज हिमाचल प्रदेश फोरलेन और टनल वाले राज्य के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। जिन जगहों पर पहुँचने के लिए पूरे-पूरे दिन सफर करना पड़ता था आज वह दूरियाँ चंद घंटों में तय हो रही हैं। तीसरे कार्यकाल में नरेन्द्र मोदी सरकार ने हिमाचल के लिए एक लाख करोड़ रुपये के रोड इंफ़्रास्ट्रक्चर की गारंटी दी है। जो हर हाल में पूरी होगी। हिमाचल समेत पूरे देश के विकास को गति देने के लिए ज़रूरी है कि आप लोग अनुराग ठाकुर को ज़्यादा से ज़्यादा वोट देकर भारी से भारी मतों से विजयी बनाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत चुवाड़ी और बनीखेत के वार्डों का अंतिम परिसीमन आदेश जारी : DC एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जारी किए आदेश

एएम नाथ।   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर पंचायत चुवाड़ी और नगर पंचायत बनीखेत के तहत वार्डों के अंतिम परिसीमन आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीएम का मानवीय चेहरा: ढाबे पर नींबू पानी पीने रुके मुख्यमंत्री

एएम नाथ। धर्मशाला :  राजनीति की आपाधापी, सुरक्षा का कड़ा पहरा और वीआईपी कल्चर के बीच जब कोई बड़ा राजनेता आम आदमी के बीच सहज रूप से खड़ा हो जाता है, तो वह पल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विश्राम गृह ऊना में सुनीं जनसमस्याएं : अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करना सुनिश्चित करें

ऊना, 29 मई – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ऊना में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर उन्होंने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार सड़क पर दौड़ती बन गई आग का गोला : बाल-बाल बचे तीन सवार

रल्ली :   रल्ली के पास बुधवार को एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। जानकारी के अनुसार कार एचपी 26-2500 में तीन लोग भावानगर...
Translate »
error: Content is protected !!