पंचवक्त्र मंदिर में 20 और 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी चित्रकला कार्यशाला : उभरते चित्रकारों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित होगी कार्यशाला

by
मंडी, 16 जनवरी। भाषा एवं संस्कृति विभाग मंडी पंचवक्त्र मंदिर के परिसर में दो दिवसीय लाइव स्केचिंग कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि जिला के उभरते चित्रकारों को प्रोत्साहित करने के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग मंडी के सौजन्य से पंचवक्त्र मंदिर परिसर में 20 और 21 जनवरी को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मंडी के प्रसिद्ध चित्रकार प्रवीण रावत और अमन जिला के उभरते चित्रकारों को चित्रकला की बारीकियों से अवगत करवाएंगे । उन्होंने बताया कि यह चित्रकार कार्यशाला के पहले दिन 20 जनवरी को अलग-अलग दिशाओं से पंचवक्त्र मंदिर के लाइव चित्र बनाएंगे। जबकि 21 जनवरी को चित्रकला प्रेमियों को चित्रकारी के निशुल्क डेमो देंगे। 21 जनवरी को ही कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपनी चित्रकला सामग्री के साथ के साथ कार्यशाला में भाग ले सकता है।
चित्रकार प्रवीण रावत ने बताया कि कि यह कार्यशाला सभी के लिए निशुल्क रखी गई है। इसमें चित्रकार बनने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति पंचवक्त्र मंदिर में पहुंच कर कार्यशाला में भाग ले सकता है। यह कार्यशाला 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीष तिवारी ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, पंजाब विश्वविद्यालय के पुनर्गठन पर जताई चिंता

चंडीगढ़/नई दिल्ली, 6 नवंबर — चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने गुरुवार को भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और केंद्र सरकार द्वारा पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट और सिंडिकेट के पुनर्गठन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के चम्बा प्रवास में आंशिक बदलाव

एएम नाथ। चम्बा :  राजस्व, बागवानी , जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी के चम्बा प्रवास में आंशिक बदलाव हुआ है। संशोधित प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पालतू तोते की मौत पर परिवार ने निभाई इंसानी रस्में

गुरदासपुर : गुरदासपुर में एक परिवार ने अपने पालतू तोते और तोती की मृत्यु पर एक अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोहल्ला प्रेम नगर के इस परिवार ने अपने प्रिय पालतू पक्षियों, ‘मून’ और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग के विकास खंड चुराग में अंतिम चरण में 84.26 प्रतिशत हुआ मतदान

एएम नाथ। करसोग, 30 मई : पंचायती राज चुनाव-2026 के अंतिम चरण में करसोग के विकास खंड चुराग में पंचायती राज संस्थाओं के लिए 84.26 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!