गणतंत्र दिवस पर गोहर में आयोजित होगा रक्तदान शिविर – ADC निवेदिता नेगी

by
मंडी, 16 जनवरी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गोहर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह शिविर 10 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। रक्तदान शिविर में कोई भी स्वस्थ नागरिक रक्तदान कर सकता है।
रक्तदान शिविर में रक्त एकत्र करने के लिए ब्लड बैंक की ओर से चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम रक्तदान शिविर में तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि उपमंडलाधिकारी (ना) एवं अध्यक्ष उपमंडलीय रेड क्रॉस यूनिट गोहर ने गणतंत्र दिवस पर गोहर में रक्तदान शिविर लगाने का अनुरोध किया था। उनके अनुरोध पर ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार की कल्याणकारी योजनाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचें: मंत्री राजेश धर्माणी

रोहित भदसाली।  बिलासपुर, 11 नवंबर :  नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बिलासपुर में जिला कल्याण समिति की समीक्षा बैठक का नेतृत्व करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

400 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप : महिला की मौत, तीन लोग घायल

चम्बा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के गैहरा-मरौर सड़क मार्ग पर चौंरा कैंची के समीप गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया. सेब लेने जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रातभर पति समझ सुहागरात मनाती रही महिला, सुबह खुली आंख तो निकल गई चीख : बेहद सनसनीखेज मामला

मुबई से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। वैसे आजकल देश के कई इलाकों से रेप के केस सुनने में आ रहे हैं। ताजा मामला मुंबई के पवई का है जहाँ रात के अंधेरे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से कनाडा तक…एपी ढिल्लों की नेट वर्थ उड़ा देगी आपके होश, बादशाह से दोगुनी है दौलत

मशहूर सिंगर, राइटर और रैपर एपी ढिल्लों करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। एपी ढिल्लों की नेट वर्थ आपके होश उड़ाकर रख देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह से भी...
Translate »
error: Content is protected !!