सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद निधि से जारी की छह लाख रुपये से अधिक की धनराशि

by
मंडी, 16 जनवरी। सांसद प्रतिभा सिंह ने सदर मंडी में विकास कार्यों को गति देने के लिए सांसद निधि से छह लाख रुपये से अधिक की धनराशि जारी की है। इससे पहले उन्होंने मंडी जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगभग 46 लाख रुपये की धनराशि जारी की थी। सांसद ने पिछले दिनों सदर मंडी में अपने दौरे में विभिन्न विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। अब घोषणाओं के मुताबिक कार्यान्वयन एजेंसी बीडीओ सदर मंडी को अलग-अलग 6.20 लाख रुपये की धनराशि विकास कार्यों के लिए प्रदान की गई है।
सांसद ने सदर मंडी विधानसभा की कोटली पंचायत के गांव बलाहार में सैनिक सदन को बनाने के लिए 5 लाख रुपये की धनराशि जारी की। वहीं उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला सपलोह की मरम्मत के लिए एक लाख रुपये और नैना महिला मण्डल चनालसा की प्रधान सरोज कुमारी के आग्रह पर खेलों का सामान खरीदने के लिए 20 हजार रुपये की धनराशि जारी की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा बीडीसी पर कांग्रेस का कब्जा, चैन लाल बने चेयरमैन

देहरा के पूर्व प्रधान को मिली विकास खंड की कमान, समर्थकों ने मनाया जीत का जश्न एएम नाथ। तीसा (चम्बा) :  विकास खंड तीसा में हुए बीडीसी चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18-59 आयु वर्ग में 30 सितंबर तक फ्री लग रही सतर्कता डोज़, सभी लगवाएंः डीसी

दूसरी डोज़ के छह माह बाद लगवाई जा सकती है सतर्कता डोज़, पहले 9 महीने बाद लगता था टीका ऊना :20 जुलाई: वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव व इसकी रोकथाम के दृष्टिगत सरकार द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झांगड में खेल स्पर्धा से पहले दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ : बीडीओ पट्टा ने किया खेल स्पर्धा का शुभारंभ

पट्टा मेहलोग, 12 जून (तारा) :  विकास खंड पट्टा की नव सृजित ग्राम पंचायत चढ़ियार के गांव झांगड में डॉ भीमराव अंबेडकर यूथ क्लब ठंड्डू झांगड द्वारा तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शुरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट रेंक मिला वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची को

एएम नाथ। शिमला सुक्खू सरकार ने शिमला जिला को एक और कैबिनेट रेंक से नवाज़ दिया है। लोकसभा चुनाव के तुरन्त बाद अब वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची को भी कैबिनेट मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!