ऊर्जा व्यापार में अहम भूमिका निभाएगा एचपी एनर्जी मैनेजमेंट सेंटर: मुख्यमंत्री सुक्खू

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार ने बिजली की खरीद और बिक्री को सुचारू रूप से प्रबंधित करने तथा राज्य का राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ बिजली खरीद लागत कम करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश ऊर्जा प्रबंधन केंद्र (एचपीईएमसी) की स्थापना की है।
मुख्यमंत्री आज यहां एच.पी. एनर्जी मैनेजमेंट सेंटर की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले सर्दियों के मौसम के मद्देनजर बिजली की खरीद के लिए कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि सर्दियों के दौरान ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण नदियों में पानी का बहाव कम हो जाता है जिससे बिजली उत्पादन घट जाता है। ऐसे में पहले से योजना बनाकर किफायती दरों पर बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एच.पी. एनर्जी मैनेजमेंट सेंटर ऊर्जा व्यापार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और राज्य को अधिकतम आर्थिक लाभ दिलवाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस सेंटर को पूरी पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करना होगा ताकि पारदर्शिता और अधिकतम राजस्व सुनिश्चित किया जा सके।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार इस केंद्र को और सशक्त बनाने तथा इसकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने पहले ही बजट में हिमाचल प्रदेश को 31 मार्च, 2026 तक ‘हरित ऊर्जा राज्य’ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था जिसे हासिल करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रधान सचिव देवेश कुमार, निदेशक ऊर्जा राकेश प्रजापति, निदेशक एचपीएसईबीएल वित्त अनुराग चंद्र शर्मा, विशेष सचिव शुभकरण सिंह और ऊर्जा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित भी बैठक में उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वीप कार्यक्रम के तहत पूबोवाल आईटीआई में दिया मतदाता जागरूकता संदेश

ऊना, 24 मार्च। जिला में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से युवा मतदाताओं को प्रेरित कर मतदाताओं को जागरूकता संदेश दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को आईटीआई पूबोवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क और बिल्डिंग के निर्माण में गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं : मंत्री विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को गति देने के लिए पीडब्लयूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह फील्ड में उतर कर काम का जायजा लेंगे। प्रदेश के सभी जोन का दौरा करके फील्ड में हो रहे काम का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष का कार्यभार संभाला : कांग्रेस सरकार जनहित में निर्णय नहीं लेगी तो हम पूरी ताकत के साथ विरोध करेंगे

शिमला : जयराम ठाकुर ने आज शिमला विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कार्यालय में कार्यभार संभाला। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी मुकेश रेपसवाल खुद उतरे रावी किनारे और सुल्तानपुर में कचरे की सफ़ाई अभियान में : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत डीसी मुकेश रेपसवाल सफाई अभियान में हुए शामिल

एएम नाथ। चम्बा :  “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” के तहत आज सुबह 7 बजे उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल स्वयं नगर परिषद चम्बा के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों के साथ रावी नदी के किनारे...
Translate »
error: Content is protected !!