मोहाली में महिला का मर्डर कर फरार आरोपी ने पुलिस थाना गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी समुदडा में किया सरेंडर

by

गढ़शंकर :  मोहाली एक होटल में एक महिला का उसके बॉयफ्रेंड द्वारा कत्ल कर करने के बाद आरोपी ने पुलिस थाना गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी समुदडा में  सरेंडर कर दिया।  जिसके बाद मोहाली पुलिस को स्थानीय पुलिस ने सूचित किया और फिर मोहाली पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी महिला ने  मर्डर करने के बाद वहां से फरार होने के बाद गढ़शंकर थाने के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी समुदडा में आकर सरेंडर कर दिया और पुलिस को मर्डर करने की घटना बता दी।  एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नगरा ने बताया के सरेंडर करने वाला युवक सुनील कुमार  आयु 25 निवासी चनकोया, थाना बलाचौर , जिला शहीद भगत सिंह नगर का रहना वाला था।  इस समय वः मोहाली के फेज 1 में रहता है। उसके सरेंडर करने के बाद इसकी सूचना मोहाली पुलिस को दी। मोहाली पुलिस लोकेशन लगाकर उसका पीछा करती आ रही थी।   जिसके बाद एसचओ मोहाली इन्डस्ट्रीअल एरिया अभिषेक कुमार पुलिस टीम के साथ पुलिस चौकी समुदडा पहुंचा।  जिस परसरेंडर करने वाले आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया।

महिला का उसके बॉयफ्रेंड ने किया कत्ल :  पंजाब के मोहाली जिले के एक होटल में एक महिला का उसका बॉयफ्रेंड कत्ल कर  फरार हो गया था । मोहाली के सिटी थाना-1 इंचार्ज मोहित कुमार के अनुसार, मृत महिला के गले पर निशाने मिले हैं। महिला की पहचान सुनीता निवासी नवांशहर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 26 साल है। वहीं, आरोपी सुनील कुमार है। वह भी नवांशहर का ही रहने वाला है।  पुलिस ने छानबीन में पता किया है कि मोहाली के फेज-1 के एक होटल में बुधवार को इन दोनों ने एक कमरा लिया था। इनके साथ 4 साल का बच्चा भी था। यह बच्चा सुनीता का है। सुनीता का करीब 4 साल पहले पति से विवाद के चलते तलाक का केस चल रहा है।

बॉयफ्रेंड सुनील के साथ आरोपी के साथ लिव-इन में रहती थी महिला  :   थाना इंचार्ज ने बताया  महिला अपने बॉयफ्रेंड सुनील के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। हालांकि, महिला की कुछ हरकतों से आरोपी को शक हो गया था कि वह किसी और के साथ भी संबंध में है। इस कारण जब दोनों होटल में आए तो इनके बीच झगड़ा हो गया।  इसी दौरान सुनील ने सुनीता का चाकू मारकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। इसका खुलासा तब हुआ जब आज सुबह होटल के स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसकी सूचना स्टाफ ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा।

मौके से चाकू बरामद, जांच के लिए भेजा :    महिला सुनीता का शव खून में लथपथ मिला। महिला के गले पर निशान थे। पास से ही एक चाकू बरामद हुआ है। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि हत्या उसी चाकू से की गई है। उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने बंगा में करोड़ों रुपए के विकास प्रोजेक्ट किए लोकार्पित,. 16 करोड़ रुपए की लागत से अपग्रेड हुए बंगा पावर हाउस का शुभारंभ किया

बंगा : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के शहरों और गांवों के सर्वपक्षीय विकास हेतु पूरी तरह से वचनबद्ध है, जिसके तहत करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलमान भोगपुर ने जीता छमकडी का दंगल

पट्टा मेहलोग, 9 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत गोयला के तहत माया पूरी धाम छमकड़ी में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के इलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व...
हिमाचल प्रदेश

वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तिथि में बदलाव : 19 अक्टूबर को होंगे ड्राइविंग टेस्ट जबकि 18 अक्टूबर को होंगी वाहनों की पासिंग

देहरा/ तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) आरएलए देहरा के तहत वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तिथि में बदलाव किया गया है। एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरएलए देहरा...
article-image
पंजाब

कार-स्कॉर्पियो की टक्कर में 2 की मौत, 4 घायल : स्कार्पियो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 19 फरवरी : गढ़शंकर पुलिस ने पनाम निवासी हरि राम के बयानों के आधार पर गुरप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मोहाली के खिलाफ उसके भाई की कार को टक्कर मारने जिसके कारण...
Translate »
error: Content is protected !!