अखिल भारतीय किसान सभा ने गढ़शंकर में जलाई केंद्रीय बजट की प्रतियां

by
गढ़शंकर, 5 फरवरी :  संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज गढ़शंकर में अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य सचिव दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाई गईं और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य सचिव दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि केंद्रीय बजट गरीब विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक तरीके से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने, खरीद बढ़ाने या किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए संसदीय स्थायी समिति की सिफारिशों को भी इस बजट में नजरअंदाज कर दिया गया है। जिसके कारण देश के किसान और मजदूर इस बजट से निराश हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य सचिव दर्शन सिंह मट्टू, अमरजीत सिंह, गुरमीत सिंह पांगली, तनवीर सिंह दयाल, बीबी सुभाष मट्टू, रछपाल कौर, प्रेम सिंह राणा, गुरनाम सिंह लल्लियां, मनोहर लाल, गुरमेल सिंह कलसी, दीदार सिंह, सुखविंदर सिंह संधू, बलविंदर सिंह, बलवीर सिंह, राज कुमार, पम्मा, राजा, रणजीत सिंह बंगा, रणजीत सिंह पप्पू, जोगा सिंह मट्टू, सतविंदर सिंह भिंदा आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

फरीदकोट के युवक की टैक्सास में मौत : 6 साल पहले गया था कनाडा

फरीदकोट : कनाडा वीजा पर गए गांव ढीमांवाली के युवक की टैक्सास में मौत हो गई। मृतक के ताया चमकौर सिंह ने बताया कि मृतक परमप्रीत सिंह देयोल की टैक्सास में सड़क हादसे के...
article-image
पंजाब

परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता जरूरी : डॉ. रघबीर

पोसी में जागरूकता सेमिनार शुरू,  10 जुलाई तक लगाए जाएंगे जागरुकता सेमिनार गढ़शंकर :  विश्वजनसंख्या दिवस के संबंध में 27 जून से 10 जुलाई तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी के उपकेंद्रों में जागरूकता सेमिनारो...
article-image
पंजाब

शगन स्कीम में लाभकारी शादी के दो माह तक कर सकेंगे स्कीम में अवेदन : तहसील भलाई अधिकारी तजिंदरजीत सिंह

गढ़शंकर :  पंजाब सरकार द्वारा दी जाती शगन स्कीम में अब लाभपात्र शादी के दो माह तक अवेदन कर सकते हैं यह जानकारी तहिसील वेलफेयर अधिकारी तजिंदरजीत सिंह ने कहे। श्री सिंह ने आगे...
Translate »
error: Content is protected !!