अड्डा झुंगियां से महिंदवाणी और पिपलीवाल टिब्बियां की सड़को में पड़े गड्डों में पानी भरने से सड़कों ने किया तलाबों का रूपधारण

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर हल्के के बीत इलाके की गांव अड्डा झुंगियां से महिंदवाणी और अड्डा झुंगियां से पिपलीवाल टिब्बियां की सड़को की बदतर हालत के चलते बारिश के पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का साह्मना करना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासन व मंडी बोर्ड विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे है।


अड्डा झुंगियां से महिंदवाणी वाया बीनेवाल करीब छह किलोमीटर सड़क और अड्डा झुंगियां से पिपलीवाल टिब्बियां की बदतर हालत इतनी है कि इन सड़को का नामोनिशान मिट चूका है और पांच से पंद्रह फुट के गड्डो जगह जगह बन चुके है। अब लगातार बारिश होने के बाद तो यह सड़के जगह जगह तलब का रूप धारण कर चुकी है। जिसके चलते पैदल तो इन सड़कों से गुजरना नामुमकिन सा हो या है तो दोपहिया वाहनों का तो निकलना मुश्किल हो ही चूका है। लेकिन प्रशासन और विभाग के अधिकारियों ने अभी तक तो सड़कों में पड़े गड्डों को भरने और गड्डो में भरे पानी को निकालने के लिए कुछ नहीं किया है। पूर्व सरपंच कुलभूष्ण कुमार, सरपंच बलविंदर सिंह, पूर्व सरपंच सुभाष किसाना ने कहा कि यह सड़के पंजाब के विकास का नमूना है। यहां से गुजरना ही नामुमकिन हो चूका है। उन्हीनों प्रशासन से मांग की जब तक सड़क दोबारा नहीं बनती तब तक कम से कम गड्डे तो भर दिए। उन्हीनों कहा कि विकास के झूठे दावों की पोल यह सड़के खोल रही है।  लेकिन सत्ताधारी फिर भी विकास के झूठे दावे करने से बाज नहीं आ रहे।
मंडी बोर्ड के गढ़शंकर के एसडीओ अमरदीप सिंह : बीनेवाल से महिंदवाणी सड़क का नाबार्ड योजना के तहत टेंडर हो चूका है और एक दो दिन में फंडज आ जायेगे। उसके बाद काम शुरू कर दिया जायेगा। अड्डा झुंगियां से बीनेवाल और अड्डा झुंगियां से पिपलीवाल व टिब्बियां सड़क का भी टेंडर होने वाला है और शीध्र यह सड़के भी बना दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

 नशा मुक्त पंजाब यात्रा का 24 सितंबर को बंगा चौक में भाजपा कार्यकर्ता करेंगे जोरदार स्वागत : , युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान पर जोर -रिंकू चांदपुरी / रंगीला

गढ़शंकर, 17 सितंबर। पंजाब भाजपा की ओर से नशे के खिलाफ निकाली जा रही नशा मुक्त पंजाब यात्रा 24 सितंबर को गढ़शंकर पहुंचेगी। यात्रा के गढ़शंकर पहुंचने पर बंगा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*कमलेश ठाकुर ने धार और धंगड़ पंचायत का किया दौरा…….कहा … विकास कार्यों को मिलेगी गति*

एएम नाथ। देहरा, 04 अक्टूबर :  देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज धार व धंगड़ पंचायत का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय...
article-image
पंजाब

12 को सिटी सैंटर में आयोजित किया जाएगा प्रदेश स्तरीय चिल्ड्रन डे समागम

रैड क्रास सोसायटी के साथ मिलकर चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल की ओर से करवाया जा रहा है कार्यक्रम होशियारपुर, 05 दिसंबर: सहायक कमिश्नर (सामान्य) व्योम भारद्वाज ने बताया कि रैड क्रास सोसायटी की ओर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरठ ‘ब्लू ड्रम’ हत्याकांड: पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

सौरभ राजपूत की हत्या कर सीमेंट से भरे नीले ड्रम में छिपाया था शव; अदालत ने बताया ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामला मेरठ। देशभर में चर्चित मेरठ के ‘ब्लू ड्रम’ हत्याकांड में जिला अदालत ने...
Translate »
error: Content is protected !!