12 को सिटी सैंटर में आयोजित किया जाएगा प्रदेश स्तरीय चिल्ड्रन डे समागम

by

रैड क्रास सोसायटी के साथ मिलकर चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल की ओर से करवाया जा रहा है कार्यक्रम
होशियारपुर, 05 दिसंबर:
सहायक कमिश्नर (सामान्य) व्योम भारद्वाज ने बताया कि रैड क्रास सोसायटी की ओर से चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल के साथ मिलकर प्रदेश स्तरीय चिल्ड्रन डे समागम 12 दिसंबर को करवाया जाना है। वे आज अपने कार्यालय में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को समागम की तैयारियों संबंधी निर्देश देते हुए कहा कि विभाग अभी से समागम को सफलतापूर्वक करवाने के लिए जुट जाएं।
सचिव जिला रैड क्रास सोसायटी मंगेश सूद ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल, स्टेट ब्रांच चंडीगढ़ के सहोग से यह प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम सिटी सैंटर होशियारपुर में करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के स्कूलों के विद्यार्थियों की टीमें भाग लेंगी, जिसमें ग्रुप सांग, ग्रुप डांस व कविता के मुकाबले करवाए जाएंगे और विजेता टीमों को चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल, चंडीगढ़ से रैड क्रास सोसायटी की ओर से पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी(से) धीरज वशिष्ट, उप जिला शिक्षा अधिकारी (ए) सुखविंदर सिंह, सहायक डायरेक्ट युवक सेवाएं विभाग प्रीत कोहली, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार, लेखाकार रैड क्रास सोसायटी सर्बजीत सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कम्युनिटी हैल्थ केंद्र बीनेवाल में गत पंद्रह दिन से पीने के पानी नहीं: जगदेव

गढ़शंकर: कम्युनिटी हैल्थ केंद्र बीनेवाल में गत पंद्रह दिन से पीने के पानी नहीं आ रहा। जिससे अस्पताल का स्टाफ व ईलाज के लिए आने वाले मरीज परेशान हो रहे है। यह शब्द शिरोमणी...
article-image
पंजाब

डेढ़ किलो अफीम और 205 ग्राम हेरोइन बरामद : 3 नशा तस्करों को कमिश्नरेट पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर : पुलिस आयुक्त श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.5 किलोग्राम अफीम और...
article-image
पंजाब

खन्ना से भेंट कर शिव चरण ने अमरीका में फंसे अपने बेटे को भारत वापिस लाने की लगायी गुहार

होशियारपुर 13 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता कि समस्याएं सुनने के लिए खुले दरबार का आयोजन किया। खुले दरबार में आदमपुर जालंधर के गाँव कालरा निवासी शिव चरण ने खन्ना...
article-image
पंजाब

नशे के खात्मे के लिए साझे प्रयास समय की मुख्य मांग : सहायक कमिश्नर

युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत सरहाला कलां में की जागरूकता बैठक कहा, खेलों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए, गांव भूंगरनी में 29 अक्टूबर को लगेगा रोजगार होशियारपुर (दलजीत अजनोहा), 23 अक्टूबर...
Translate »
error: Content is protected !!