जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोहल द्वारा चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम ऑब्जर्वेशन होम और ओल्ड एज होम का दौरा

by

होशियारपुर, 5 दिसंबर:
जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल ने आज चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम ऑब्जर्वेशन होम और ओल्ड एज होम, राम कॉलोनी कैंप होशियारपुर का औचक दौरा किया। इस मौके पर सी. जे. एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी भी उनके साथ थीं। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बाल गृह में रह रहे बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और वहां की रसोई का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने किशोर गृह के अधीक्षक को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने प्लेस ऑफ सेफ्टी और स्पेशल होम के कैदियों से उनके मामलों के बारे में बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके अलावा उन्होंने संप्रेक्षण गृह के कैदियों के मामले जाने और ओल्ड एज होम के बुजुर्गों से भी बातचीत कर उनका हाल जाना।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तरनतारन उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में सरिता शर्मा ने किया चुनाव प्रचार

गढ़शंकर, 3 नवंबर: तरनतारन उपचुनाव में प्रचार दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य और पूर्व डायरेक्टर वाटर सप्लाई सीवरेज बोर्ड  सरिता शर्मा ने कहा कि लोग आप पार्टी द्वारा बनाए गए माहौल से...
article-image
पंजाब

मोबाइल की बढ़ती लत से बच्चों पर असर, सुर संगम ट्रस्ट ने शुरू की अनोखी पहल: बलजिंदर मान ने सराहा प्रयास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मोबाइल फोन सुविधा को मूलतः संचार की जरूरतों को पूरा करने के लिए विकसित किया गया था, लेकिन समय के साथ यह हर आयु वर्ग की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बन...
article-image
पंजाब

समर्थकों से भाजपा के लिए काम करने की अपील : मनप्रीत बादल ने एक्स पोस्ट में ​अपने चाहने वालों से भाजपा को समर्थन देने को कहा

लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच पंजाब से बहुत बड़ी सियासी खबर सामने आई है।खबर यह है कि पूर्व कांग्रेसी नेता और अमरिंदर सिंह सरकार में पंजाब के वित्त मंत्री रहे मनप्रीत सिंह बादल अपने...
article-image
पंजाब

मुझे पैसे ही चाहिए होते तो मैं अतुल के साथ ही रहती और उनसे पैसे ऐंठती : बेंगलुरु पुलिस को अतुल सुभाष की पत्नी निकिता ने क्या बताया?

इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा और अनुराग इस समय बेंगलुरु जेल में बंद हैं. उन्हें बेंगलुरु पुलिस ने 14 दिंसबर को कोर्ट में पेश किया था। फिलहाल...
Translate »
error: Content is protected !!