यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के पुलिस ने चालान काटे

by

गढ़शंकर 5 दिसंबर । थाना गढ़शंकर की पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया हैं। इसके मद्देनजर आज ट्रैफिक प्रभारी एएसआई रणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने शहर के बंगा रोड पर नाकाबंदी कर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और ओवरलोड वाहनों की जांच की और चालान काटे। इस मौके पर जानकारी देते हुए ट्रैफिक प्रभारी एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार बिना कागजात और ओवरलोड वाहनों की जांच कर चालान काटे जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों के कागजात पूरे रखें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप से हिसाब बराबर…. अब ममता बनर्जी की बारी : राहुल गांधी ने सेट किए कांग्रेस के नए टारगेट

काग्रेस नेता राहुल गांधी अंततः अपनी राजनीति की राह पर चलने लगे हैं। दिल्ली चुनाव में हार के बाद अब कांग्रेस की नजर पश्चिम बंगाल पर है। पार्टी वहां ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ...
article-image
पंजाब

अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम की बैठक आयोजित

एएम नाथ। शिमला :  अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व के.के. पंत की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाओं का पता लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय...
article-image
पंजाब

नवांशहर में रात 8:00 बजे से 9:00 बजे तक पूर्ण रूप से लाइटें बंद रखकर होगी ‘ब्लैकआउट’ मॉकड्रिल : डीसी अंकुरजीत सिंह

रात 7:55 बजे के आसपास बजेगा सायरन, लोगों से लाइटें बंद रखने और रोशनी न करने की अपील डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी. ने विभिन्न हितधारकों के साथ की मीटिंग शहीद भगत सिंह नगर/दलजीत अजनोहा...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान की शुरुआत-गढ़शंकर में दाखिला मुहिम का डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने किया आगाज़ 

गढ़शंकर, 12 फरवरी: स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब के दिशानिर्देशों के अनुसार सैशन 2024-25 के लिए सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान आज पूरे राज्य में शुरू हो गया है। जिसके तहत जिला होशियारपुर में अभियान...
Translate »
error: Content is protected !!