अतिथि सत्कार मोड से बाहर आकर 10 गारंटियां पूरी करे सरकार : जय सिंह

by

चुनावी वादों पर सरकार को घेरा, एक लाख युवाओं को नौकरी और महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी याद दिलाई

1750 शिक्षण संस्थान बंद करने का आरोप, एचआरटीसी में चालक-परिचालकों के रिक्त पदों से चंबा के रूट प्रभावित होने की बात कही

एएम नाथ। चंबा :  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर चुनावी गारंटियां पूरी न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को अब अतिथि सत्कार मोड से बाहर निकलकर जनता से किए वादों को पूरा करना चाहिए। चंबा में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मिंजर मेले में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने जिला वासियों का जोरदार अतिथि सत्कार स्वीकार किया और मेले का आनंद लिया, लेकिन अब सरकार को प्रदेश की जनता के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
जय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता को 10 गारंटियां दी थीं। खासकर युवाओं को रोजगार देने के नाम पर बड़े-बड़े वादे किए गए। उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट में एक लाख युवाओं को पक्की नौकरी देने तथा आउटसोर्स कर्मचारियों को 58 वर्ष तक रोजगार की गारंटी देने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार इन वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब इन वादों का हिसाब मांग रही है।
उन्होंने महिलाओं को 1500-1500 रुपये मासिक देने, 100 रुपये प्रति लीटर दूध खरीदने, दो रुपये प्रति किलो गोबर खरीदने और 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने सहित अन्य गारंटियों का भी मुद्दा उठाया। जय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार सत्ता में आते ही अपने वादों से किनारा करने लगी।
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालते ही प्रदेश के 1750 शिक्षण संस्थान बंद कर दिए, जो अपने आप में शर्मनाक रिकॉर्ड है। उन्होंने साहो के मरेडी में जल शक्ति विभाग के उपमंडल कार्यालय को बंद करने पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि बसें रास्ते में खराब हो रही हैं और कलपुर्जों की कमी के कारण उनकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। चंबा में चालक और परिचालक के 32-32 पद खाली हैं, जिससे कई रूट प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सहारा, शगुन और हिमकेयर योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे गरीब जनता पर बोझ बढ़ा है। जय सिंह ने कहा कि सरकार गारंटियां पूरी नहीं करती है तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के गांव बसोली का रोहित जसवाल मर्चेंट नेवी में बना कैप्टन

लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर पाया मुकाम एएम नाथ। ऊना :  जिला ऊना के गांव बसोली रोहित जसवाल ने अपनी लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर मर्चेंट नेवी में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव तक जेल में रहेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल : केजरीवाल जितना दिन जेल में रहेंगे आप उतनी होगी कमजोर

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से छूटने ही वाले थे कि बड़ा खेल हो गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने उन्हें भरी अदालत से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरपंच को सता रहा हादसे का डर, रेल आने पर खुद फाटक खोलते और बंद करते : गांव बसियाला से गुजरने वाली रेल लाइन पर रेलवे फाटक पर सरपंच गुरदेव सिंह हरी झंडी लेकर रेल को निकलने करते है इशारा

गढ़शंकर। गांव बसियाला में रेलवे फाटक पर सरपंच गुरदेव सिंह खुद मोर्चा संभालते हुए रोजाना रेल के आने पर फाटक खोलते और बंद करते है। गांव वासियों द्वारा बिभिन्न पार्टियों के नेताओं व अधिकारीयों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय बजट प्रदेश के हितों के विपरीत : नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चंबा : विधायक नीरज नैय्यर ने केंद्रीय बजट 2026-27 को हिमाचल प्रदेश के हितों के विपरीत बताते हुए कहा कि बजट में प्रदेश की आम जनता, किसानों- बागवानों, युवाओं की अपेक्षाओं को...
Translate »
error: Content is protected !!