आतंकवाद पर राष्ट्रहित में उठाए हर निर्णय में कांग्रेस केंद्र सरकार के साथ- मुकेश अग्निहोत्री

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 24 अप्रैल. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आतंकवाद पर राष्ट्रहित में उठाए हर निर्णय में कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के साथ है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कायराना हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने इसे अमानवीय और दिल दहलाने वाली घटना करार दिया।
ऊना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ आज पूरे देश में आक्रोश है और इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी एक जिम्मेदार विपक्ष के तौर पर केंद्र सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है। श्री अग्निहोत्री ने कहा कि एक राष्ट्र, एक राज्य और एक जिम्मेदार राजनीतिक दल के रूप में हम सरकार के साथ हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म के खिलाफ मुखर और स्पष्ट रुख अपनाया है। आतंकवाद में पाकिस्तान और उसकी सेना का निश्चित हाथ रहा है । आतंकवाद को पनाह देने वालों के खिलाफ केंद्र सरकार जो भी कड़े कदम उठाएगी, कांग्रेस उसका समर्थन करेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि इस नृशंस हमले ने हमारी सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया तंत्र की कमजोरियों को उजागर किया है, परंतु कांग्रेस इस समय दोषारोपण के बजाय यह चाहती है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और निर्णायक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक देश आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं। केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान पर उठाए जा रहे कड़े कदमों का कांग्रेस समर्थन करती है। राष्ट्रहित में उठाए गए हर निर्णय में कांग्रेस सरकार के साथ है। हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार समयबद्ध माकूल जवाब दे,
निर्णायक करवाई की जाए ताकि आतंकवाद देश में सिर न उठा पाए।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अविनाश कपिला,वीरेंद्र धर्माणी, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, अधिवक्ता वीरेंद्र मनकोटिया, सुरेश ठाकुर, विनोद बिट्टू, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार में बढ़े 70 रुपए सीमेंट के दाम, सुक्खू सरकार नाकाम : जयराम ठाकुर

पहले सरकारों में कैबिनेट देने के लिए होती है अब छीनने के लिए हो रही है आपदा के दौर में निर्माण सामग्री के महंगे होने से कैसे बनेंगे उजड़े आशियाने एक रुपए दाम बढ़ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी की पेखड़ी पंचायत में चुनावी रण तेज : प्रधान पद सहित 14 प्रत्याशी मैदान में ….शुंगचा वार्ड से निशा देवी औशलिंगा से लाल सिंह निर्विरोध सदस्य घोषित।

चुनाव चिन्ह मिलते ही गांव-गांव में शुरू हुआ प्रचार अभियान। तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार (परस राम भारती):- जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत पेखड़ी में पंचायती राज चुनाव इस बार काफी दिलचस्प...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुलेआम संबंध बनाने वाले मनोहरलाल धाकड़ को मिली जमानत

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर लड़की के साथ खुलेआम संबंध बनाने वाले भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ को जमानत मिल गई है। वीडियो वायरल होने के बाद एक दिन पहले ही उसे गिरफ्तार किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुज और साहिल ने राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले में मचाया धमाल : *सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे सीपीएस आशीष बुटेल

एएम नाथ।  प्रागपुर 14 जनवरी:  राज्य स्तरीय लोहड़ी मेला प्रागपुर की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत हुए। सुरेंद्र मनकोटिया पूर्व उपाध्यक्ष कर्मचारी कल्याण बोर्ड ने...
Translate »
error: Content is protected !!