अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने की अध्यक्षता : कहा – टीवी मुक्त भारत अभियान के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए उठाया जाए आवश्यक कदम

by
जिला में 318 नि:क्षय मित्र पंजीकृत   430  क्षय रोगियों का कर रहे हैं पोषण,  क्षय रोग के इलाज की अवधि के दौरान हर महीने मिलती है पोषण राशि
एएम नाथ। चंबा, 12 जनवरी :
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्षय रोग उन्मूलन समिति ,जिला टीवी फोरम व जिला स्तरीय टीवी कोमोर्वीडिटी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा  की क्षय रोग के खात्मे को लेकर पंचायती राज प्रतिनिधियों व गैर सरकारी संगठनो की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत निर्धारित किए गए लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।
उन्होंने प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत टीवी रोगियों की सहायता के लिए नि:क्षय मित्र बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों और गैर सरकारी संगठनों के लक्ष्य भी निर्धारित किए। उन्होंने बताया कि नि:क्षय मित्र बनकर रोगियों के लिए पोषण किट देकर और जांच व रोजगार से जुड़ी मदद कर अपना सहयोग दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि नि:क्षय मित्र बनने के लिए https://communitysupport.nikshay.in पर लॉगिन करें।
उन्होंने कहा कि क्षय रोग से संबंधित जानकारी के लिए ” टीवी आरोग्य साथी” ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त टोल फ्री हेल्पलाइन 1800116666 और 01899-292638 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है ।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा बताया कि सामान्य क्षय रोगी को अपने पोषण के लिए इलाज की अवधि के दौरान हर महीने 500 रुपए की राशि दी जाती है। जबकि एमडीआर रोगी के लिए यह राशि 1500 रुपए है तथा इस राशि को सीधे रोगी के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। रोगी की पहचान करने और उसकी टेस्टिंग के लिए आशा वर्कर को भी विशेष प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है।
इसके पश्चात दंडाधिकारी अमित मैहरा ने कहा की एचआईवी- एड्स संबंधित जिला स्तरीय परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव का सामना ना करना पड़े, यह हम सब का सामूहिक दायित्व है। एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के लिए 1500 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि एचआईवी संक्रमित माता-पिता के बच्चों को भी 18 वर्ष की आयु तक उनकी शिक्षा व अन्य जरूरतों के लिए प्रतिमाह 300 से 800 रुपए तक आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि जिला में 318 नि:क्षय मित्र पंजीकृत है और 430 के लगभग क्षय रोगियों का पोषण कर रहे हैं उन्होंने जिला के सभी लोगों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा लक्ष्य मित्र बने ताकि जिले की सभी पंचायतों को क्षय रोग मुक्त किया जा सके।
इस संबंध की जानकारी और आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी या स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त एचआईवी संक्रमण से जुड़ी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1097 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
बैठक में कार्यवाही का संचालन जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी हरित पुरी ने किया ।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जालम सिंह भारद्वाज, डॉ पंकज गुप्ता ,डॉ हर्ष महाजन चिकित्साअधिकारी मेडिकल कॉलेज चंबा, जिलाआयुर्वेदिकअधिकारी डॉ किरण शर्मा , पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राकेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक अशोक कौशल, महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण सहित खंड चिकित्सा अधिकारी और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना -रूफटाप से उत्पादित बिजली मुफ्त होगी : उपभोक्ता अपने विद्युत आवश्यकता की पूर्ति हेतु उपयोग कर सकेगा – DC

कुल्लू , 02 नवम्बर :  उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में शनिवार को पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सम्बंधित बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने इस योजना के बारे में जागरूक करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की उपलब्धियां सराहनीय : राज्यपाल

एएम नाथ। धर्मशाला : चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक, शोध व प्रसार कार्यक्रमों व कृषि विस्तार के क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय परिवार बधाई का पात्र है।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पहुंचे धरनास्थल पर : सनोली में निजी कंपनी के खिलाफ धरना दे रहे लोगों को दिया आश्वासन प्रदेश सरकार पूरे मामले को उठाएगी पंजाब सरकार के समक्ष

कमेटी बनाकर विभिन्न समस्याओं को दूर करने का दिया आश्वासन ऊना, 3 जून – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के सनोली-मजारा में पंजाब-हिमाचल सीमा पर पंजाब में स्थित एक निजी कंपनी द्वारा पर्यावरण...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंबा के अजय शर्मा बने टीसीएल क्रिकेट लीग चंडीगढ़ के चीफ सिलेक्टर ; चंबा सहित प्रदेश के लिए गर्भ की बात

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल जिला चंबा से संबंध रखने वाले अजय शर्मा ट्राइसिटी क्रिकेट लीग चंडीगढ़ के चीफ सिलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। अजय शर्मा ने बताया यह लीग 2 जून से चंडीगढ़...
Translate »
error: Content is protected !!