गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित : एसडीएम रमन घरसंगी ने की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। पांगी,12 जनवरी :   उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम पांगी रमन घरसंगी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन से संबंधित तैयारियों को तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि यदि मौसम साफ रहा तो उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किल्लाड़ के खेल मैदान में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर मौसम की स्थिति विपरीत रही तो आवासीय आयुक्त कार्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण किया जाएगा।
उन्होंने बताया की इस दौरान परेड के बाद सांस्कृतिक और देशभक्ति से संबन्धित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दाड़लाघाट महाविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

योगेश चौहान: अर्की-  राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में गुरुवार को प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी में बिछी बर्फ की सफेद : जमकर नाचे टूरिस्ट

 डलहौजी : नए साल के पहले ही दिन, चंबा ज़िले का मशहूर टूरिस्ट शहर डलहौजी पहली बर्फबारी के बाद गुलजार हो गया। पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जबकि बर्फ से ढके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिजिटल अरेस्ट का मामला : 12 मामलों में 5.91 करोड़ की ठगी, 33 लाख रिकवर

एएम नाथ । शिमला : डिजिटल अरेस्ट कर लोगों से ठगी की जा रही है। साइबर अपराधी आम लोगों को वीडियो कॉल, फोन कॉल, सोशल मीडिया और ईमेल से डराकर ठग रहे हैं। प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो दिवसीय सौर ऊर्जा मेले का एडीसी ने किया शुभारंभ, घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लागवाने से घरों में बिजली के बिलों में कमी आएगी

ऊना: अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज एमसी पार्क ऊना में दो दिवसीय सौर ऊर्जा मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एडीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में उपलब्ध...
Translate »
error: Content is protected !!