अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित

by
एएम नाथ।  नाहन, 29 दिसंबर। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत सिरमौर जिला में वर्ष 2022 से 2025 तक कुल 74 मामलों में 91 पीड़ित व्यक्तियों को 78 लाख 95 हजार रूपये की राहत राशी प्रदान कि गई। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर.वर्मा ने उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ किसी भी प्रकार के अत्याचार के मामलों को गंभीरतापूर्वक लेने की आवश्यकता है तथा राहत राशि पीड़ित व्यक्ति को नियमानुसार शीघ्र प्रदान की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अधिनियम के अनुरूप वर्ष 2025 में अब तक 22 पीड़ित मामलों के पक्ष में 18 लाख, 25 हजार रुपये की राहत राशि जारी की गई है। उन्होंने पुलिस को विभिन्न थानों में पंजीकृत होने वाले अत्याचार के मामलों की मासिक रिपोर्ट के साथ एफ.आई.आर. तथा मेडिकल की रिपोर्ट भी जिला कल्याण अधिकारी को सौंपने को कहा।
प्रधानमंत्री नया- 15- सूत्रीय कार्यक्रम बैठक
इसके उपरांत एल.आर.वर्मा ने अल्पसंख्यकों के लिये प्रधानमंत्री नया-15 सूत्रीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला सिरमौर की कुल जनसंख्या 5 लाख 29 हजार 855 है, जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग की कुल जनसंख्या 53 हजार 25 है, जो कि कुल जनसंख्या का लगभग 10.01 प्रतिशत है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि जिला एवं तहसील कल्याण कार्यालयों के माध्यम से पात्र एवं इच्छुक लाभार्थियों को आर्थिक क्रियाकलापों के लिए अधिवृद्धित ऋण सहायता प्रदान की जा रही है। इस वित वर्ष के दौरान 01 सितंबर से 30 नवंबर, 2025 तक जिले के 11 लाभार्थियों को 56 लाख की राशि ऋण के रूप में प्रदान की जा चुकी है।
बैठक में गुर्जर समुदाय के बच्चों हेतु कटापत्थर तथा छल्लूवाला में चल रहे विशेष विद्यालय के भवनों के निर्माण के लिए गैर सरकारी सदस्यों को भूमि चयनित करने के लिए कहा गया।
बैठक में बताया गया कि अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृति योजना शिक्षा विभाग के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही है। शिक्षा विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि उनके अधीनस्थ समस्त विद्यालय को इस बारे निर्देश दिये गए है कि अल्पसंख्यक समुदाय के किसी भी पात्र छात्र एवं छात्रा के आवेदन न होने की स्थिति में विद्यालय प्रमुख को उत्तरदायी माना जाएगा।
इसके उपरांत अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति तथा स्थानीय स्तरीय समिति बैठक की अध्यक्षता भी की। दिव्यांगता समिति की बैठक के दौरान गैर सरकारी सदस्यों द्वारा दिव्यांगजनों हेतु हिमाचल पथ परिवहन की बसों में आरक्षित सीटों बारे पूछे गए सवाल पर पथ परिवहन द्वारा अवगत कराया गया कि इस आशय से संबंधित निर्देश जारी कर दिए गए है तथा इस प्रकार की स्थिति में क्षेत्रीय प्रबंधक के मोबाइल पर भी शिकायत की जा सकती है।
जिला कल्याण अधिकारी एवं समितियों के सदस्य सचिव विवेक अरोड़ा ने बैठकों का संचालन किया।
बैठक में जिला अटार्नी चंपा सुरेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रमा कांत ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा समितियों के गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में 60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पीएम मातृ वंदना योजना की जानकारी : पात्र गर्भवती व धात्री महिलाओं का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर

कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर योजना का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश एएम नाथ। भरमौर : महिला एवं बाल विकास विभाग, चंबा की बाल विकास परियोजना भरमौर के तहत वृत्त होली, मछैतर और गरोला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थी जीवन से ही खेलों को अपने जीवन का अंग बनाकर नशे से रहें दूर : किशोरी लाल

सीपीएस ने की रा.व.मा.पा. दयोल व रा.मा.पा. भिरड़ी में खंड स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता बैजनाथ, 16 जून :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरी और पीएम की तो पत्नी ही नहीं.’ महिला आरक्षण पर बोलते-बोलते ये क्या कह गए राहुल गांधी

लोककसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान एक बहुत ही दिलचस्प और हल्का-फुल्का पल देखने को मिला. विपक्ष के नेता राहुल गांधी जब अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए तो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संत ढांगू वाले गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में डिप्टी सीएम अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि की शिरकत*

*उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संत ढांगू वाले गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत *जल दोहन और पुनर्भरण में संतुलन बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी –...
Translate »
error: Content is protected !!