महिला पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म के झूठे केस से फंसाकर हड़पे साढ़े 32 लाख रुपये : गिरफ्तार – 50 लाख रुपये की मांग की गई। साढ़े 32 लाख रुपये में सहमति बनी

by

जींद : हरियाणा के जींद में साथी पुलिसकर्मी को दुष्कर्म के झूठे केस से फंसाकर समझौता करने की एवज में साढ़े 32 लाख रुपये हड़पने की आरोपी महिला पुलिसकर्मी को हिसार पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
महिला को हिसार की सिविल लाइन थाना पुलिस ने कोर्ट में पेशकर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
झज्जर जिले के सिलानी गांव निवासी देवेंद्र ने जींद सदर थाने में शिकायत दी थी। इसमें कहा था कि उसका भाई हरियाणा पुलिस में पानीपत में तैनात था। उस समय एक पीएसआई महिला भी पानीपत में थी। महिला पुलिसकर्मी ने उसके भाई पर 2011 में छेड़छाड़, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी और एससी एसटी एक्ट के तहत सोनीपत में केस दर्ज करवाया था। इसके बाद 29 सितंबर 2021 को भाई की पत्नी के पास सरकारी क्वार्टर में एक अज्ञात व्यक्ति मिलने आया। उसने कहा कि तुम्हारे पति के खिलाफ चल रहे झूठे मुकदमे को निपटाना चाहते हैं। इसके लिए आपको महिला पुलिसकर्मी के पति से संपर्क करना होगा।

मामला निपटाने की एवज में 50 लाख रुपये की मांग की गई। साढ़े 32 लाख रुपये में सहमति बनी। 23 मार्च 2022 को संगतपुरा गांव में आरोपियों को 30 लाख रुपये दिए गए। बाकि रकम तीन दिन बाद दी गई। यह सारा घटनाक्रम मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया। तत्कालीन सदर थाना प्रभारी दिनेश ने झूठे मुकदमे में फंसाकर समझौते के नाम पर साढ़े 32 लाख रुपये हड़पने के आरोप में महिला पुलिसकर्मी, सुनील, सुभाष, पाला व विनोद के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद यह मामला हिसार सिविल लाइन थाने में ट्रांसफर हो गया। अब हिसार सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में आरोपी महिला का पति पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मैंहिंदवानी गुजरां के करीब दो दर्जन परिवार डिप्टी स्पीकर रौड़ी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल

गढ़शंकर : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को उस समय काफी बल मिला जब बीत क्षेत्र के गांव मैंहिंदवानी गुजरां के करीब दो दर्जन परिवार विधायक एवं डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह...
article-image
पंजाब

उस्ताद बलदेव कृष्ण को आवारा कुत्तों ने घायल कर दिया : शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बरकरार परन्तु प्रशासन बेखबर 

गढ़शंकर,  7 मई :  शहर की दीप कॉलोनी की गली नंबर 2 के निवासी आवारा कुत्तों के आतंक से काफी परेशान हैं। क्योंकि ये आवारा कुत्ते झुंड बनाकर घूमते हैं और पिछले दिन भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों को फील्ड में डटे रहने के निर्देश : ब्यास नदी के जल स्तर की हो रही नियमित मॉनिटरिंग : DC डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 23 अगस्त। कांगड़ा जिला में लगातार जारी बारिश को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है इस बाबत उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने उपमंडलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को फील्ड में डटे रहने...
article-image
पंजाब

जीवन जागृति मंच गढ़शंकर द्वारा ललवान में डा. बीआर अम्बेदकर जी का जन्मदिवस मनाया

पढ़ाई में होशियार बच्चे सम्मानित किए गढ़शंकर :  जीवन जागृति मंच गढ़शंकर द्वारा क्षेत्र के गांव ललवान (निकट जेजों दुआबा) में गांववासियों के सहयोग से डा. बीआर अम्बेडकर जी के जन्मदिवस संबंधी समारोह करवाया...
Translate »
error: Content is protected !!