अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर संदीप सिंह ने भारत रत्न डा. अंबेदकर को श्रद्धासुमन किए अर्पित

by

होशियारपुर14 अप्रैल:
डिप्टी कमिश्नर  संदीप हंस के नेतृत्व वाले जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से आज भारतीय संविधान के निर्माता, युग पुरुष व भारत रत्न डा. भीमराव अंबेदकर जी का 131 वां जन्म दिवस पूरी श्रद्धा से मनाया गया।
जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में स्थापित बाबा साहिब की प्रतिमा पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य)  संदीप सिंह ने श्रद्धासुमन भेंट करते हुए बाबा साहिब के जन्म दिवस पर जिला वासियों को शुभकामनाएं दी। इस मौकेपर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बाबा साहिब बहुत ही महान शख्सियत थे व उन्होंने संविधान की रचना कर देश की तरक्की में अहम योगदान दिया है। इस कारण समाज के कई वर्गों को आगे बढऩे का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पूरे भारत को इस महान शख्सियत पर गर्व है व हम सभी को डा. बी.आर. अंबेदकर के पद चिन्हों पर चलने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि डा. अंबेदकर ने अपना पूरा जीवन सामाजिक सद्भावना व सब को समानता के अधिकार दिलाने के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब की ओर से बनाए संविधान के चलते ही आज सारा देश विकास की ओर बढ़ रहा है।
इस मौके पर जिला लोक संपर्क अधिकारी श्री हाकम थापर व अलग-अलग विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
—

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाथरुम अभी तक इस्तेमाल भी नहीं किये थे उन्हे गिराया जा रहा है

होशियारपुरः संघर्ष कमेटी के जिला अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने साथियों सहित श्मशान धाट का दौरा किया तथा वहां देखा की जो बाथरुम अभी तक इस्तेमाल भी नहीं किये थे उन्हे गिराया जा रहा है।...
article-image
पंजाब

350 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएंगी कंप्यूटर लैब

चंडीगढ़ :  राज्य सरकार की ओर से करीब 10 वर्ष के बाद स्कूलों के लिए नए कंप्यूटर खरीदे जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से 350 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जानकारी के...
article-image
पंजाब

गांव मजारी में लगाए गए 95 फ़ीसदी पौधों ने बड़े वृक्षों का रूप किया धारण : नौजवानों ने लगाए और चिकित्सीय पौधे 

गढ़शंकर, 21 जुलाई – सरपंच सोमनाथ राणा की अगुवाई में कोरोना महामारी के बाद, गांव मजारी में शुरू की गई पौधारोपण मुहिम के तहत लगभग 95 प्रतिशत पौधों ने पेड़ों का रूप धारण कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्रग्स का काला कारोबार: अरबों की बरामदगी से हिला देश – दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर ड्रग्स जब्ती से देश में ड्रग तस्करी

भारत ड्रग्स सिंडिकेट का हब बन चुका है। हाल के वर्षों में भारत में ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई हैं, जिनकी कीमत अरबों में है। दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बड़े...
Translate »
error: Content is protected !!