सामाजिक समानता के लिए काम करना ही डा. अम्बेडर को सच्ची श्रद्धांजलि : निमिशा मेहता

by
गढ़शंकर :  भाजपा नेता निमिशा मेहता द्वारा अपने साथियों समेत अपने निवास पर डा. भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न गांवों के पंचों, सरपंचों तथा नंबरदारों ने पहले डा. अम्बेडकर जी की तस्वीर को श्रद्धा सुमन भेंट किए फिर विभिन्न नेताओं द्वारा डा. अम्बेडकर जी की जीवनी के बारे में विचार पेश किए गए।
भाजपा नेता निमिशा मेहता ने लोगों को पहले वैसाखी के पवित्र मौके पर खालसा सृजन दिवस, महावीर जयंती एवं डा. अम्बेडकर जी के जन्मदिवस को लेकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि गरीब, अमीर तथा जातिवाद से ऊपर उठ कर भारत के प्रत्येक नागरिक को वोट का हक देकर डा. अम्बेडकर ने सभी को समानता की ताकत दी है तथा यदि भारत के प्रत्येक व्यक्ति के पास वोट का हक न होता तो आज गरीब लोगों को कोई नहीं पूछता। निमिशा मेहता ने कहा कि महिलाओं एवं अनुसूचित जाति समाज को आज यदि देश की राजसी तथा प्रशासनिक प्रणाली का हिस्सा बनने का मौका मिला है तो उसका कारण हमारा संविधान है। उन्होंने कहा कि हम सभी को सामाजिक समानता के लिए काम करना चाहिए और यह डा. भीमराव जी को इससे सच्ची श्रद्धांजलि नहीं हो सकती। उन्होंने वर्करों से अपील की कि वह मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याण योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के कानून संशोधन पर बाजवा का गंभीर आरोप

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में पंजाब प्रबंधन और नगरपालिका संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम, 1920 की...
article-image
पंजाब

लंगर कमेटी के सेवादारों द्वारा आईफोन उसके असली मालिक तक पहुंचाकर ईमानदारी की मिसाल कायम की

गढ़शंकर, 8 जुलाई  – श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा समस्त श्रद्धालुओं व सेवादारों के सहयोग से जहां 30 जून से लगातार 13वां विशाल भंडारा चल रहा है तथा प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु...
article-image
पंजाब

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों का सम्मान, शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखे देश : खन्ना

होशियारपुर, 27 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने ग्रीन व्यू पार्क के समीप स्थित स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित फोटो गैलरी...
Translate »
error: Content is protected !!