अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल ने की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। चम्बा :  ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सौजन्य से आज ग्राम पंचायत ओडा में “विधान से समाधान” कायर्मक्रम के अंतर्गत महिलाओं के हितार्थ कानूनी एवं लाभकारी योजनाओं के दृष्टिगत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण निखिल अग्रवाल ने की।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने नालसा के तहत लोगों को कानून संबंधी उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं  की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की ।
उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005, मौलिक अधिकार, अधिनियम, उपभोक्ता संरक्षण, सूचना का अधिकार, शिक्षा के अधिकार अधिनियम, वूमेन हेल्पलाइन नंबर व महिलाओं से जुड़े विभिन्न अधिकारों और कर्तव्य के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता सुनीता कुमारी और गजेंद्र कौर ने दहेज उत्पीडन, घरेलू हिंसा, छेडखानी, नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा नालसा और राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान से चलाए गए  कार्यक्रम “विधान से समाधान” के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी नवदीप राठौर ने स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित जानकारी देने के साथ विभागीय योजना का ब्यौरा भी रखा।
कार्यक्रम में अधीक्षक कार्यालय जिला पंचायत विजय कुमार व राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

काँगड़ा से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार राजीव भारद्वाज

एएम नाथ । धर्मशाला :  डॉ राजीव भारद्वाज भाजपा के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष है और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हैं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेहद संवेदनशील होती है किशोरावस्था, सही जानकारी के अभाव में बच्चे अपना सकते हैं गलत आदतें : डीसी कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल

महीने के दो शनिवार जिला के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी छात्र-छात्राओं को करेंगे जागरूक धर्मशाला, 16 सितम्बर। स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को मानसिक और भावनात्मक रूप मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम से जल्द छंटेगी सियासी धुंध : कांगड़ा संसदीय सीट में उम्मीदवारों की लिस्ट में डलहौजी से पूर्व विधायक आशा कुमारी टॉप पर

प्रतिभा के इनकार से मंडी में कांग्रेस को झटका, तीन सीटों पर दो-दो संभावित चेहरे एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल में लोकसभा चुनाव में उतरने वाले कांग्रेस के चेहरों पर छाई धुंध जल्द छंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 अक्टूबर को होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक : शिक्षा-स्वास्थ्य समेत कई विभागों के प्रस्तावों पर होगी चर्चा, रिक्त पद भरने के मामलों पर भी नजर

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की तिथि तय हो गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक 5 अक्टूबर को प्रस्तावित है। इससे पहले 11 सितंबर...
Translate »
error: Content is protected !!