अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल ने की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। चम्बा :  ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सौजन्य से आज ग्राम पंचायत ओडा में “विधान से समाधान” कायर्मक्रम के अंतर्गत महिलाओं के हितार्थ कानूनी एवं लाभकारी योजनाओं के दृष्टिगत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण निखिल अग्रवाल ने की।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने नालसा के तहत लोगों को कानून संबंधी उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं  की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की ।
उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005, मौलिक अधिकार, अधिनियम, उपभोक्ता संरक्षण, सूचना का अधिकार, शिक्षा के अधिकार अधिनियम, वूमेन हेल्पलाइन नंबर व महिलाओं से जुड़े विभिन्न अधिकारों और कर्तव्य के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता सुनीता कुमारी और गजेंद्र कौर ने दहेज उत्पीडन, घरेलू हिंसा, छेडखानी, नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा नालसा और राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान से चलाए गए  कार्यक्रम “विधान से समाधान” के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी नवदीप राठौर ने स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित जानकारी देने के साथ विभागीय योजना का ब्यौरा भी रखा।
कार्यक्रम में अधीक्षक कार्यालय जिला पंचायत विजय कुमार व राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में बाथरूम में नहाने गए व्यक्ति की करंट लगने से मौत

एएम नाथ। शिमला  :  न्यू शिमला में बाथरूम में रॉड की तार से करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बाथरूम में देखा तो अचेत अवस्था में तुरंत उसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह ने शकरोड़ी में निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का किया औचक निरीक्षण

एएम नाथ। शिमला (सुन्नी) 18 सितम्बर – लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सुन्नी के नजदीक शकरोड़ी से शिमला शहर की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए निर्मित एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात ब्लॉक समिति पर कांग्रेस का कब्जा : लाल सिंह नाथ बने चेयरमैन,संजना चुनी गईं वाइस चेयरमैन

भटियात में कांग्रेस की बड़ी सफलता, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने दी बधाई एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा) :  भटियात ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पदों के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली उत्सव के तीसरे दिन डॉग शो रहा मुख्य आकर्षण

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 अप्रैल :  राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण डॉग शो रहा, जिसका आयोजन पशुपालन विभाग द्वारा किया गया। इसमें लगभग 50 एनिमल लवर्स विभिन्न नस्लों के...
Translate »
error: Content is protected !!