पेयजल एक मौलिक आवश्यकता है और बदलती मौसम की परिस्थितियों के कारण पेयजल एक गंभीर चुनौती बन सकता : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

by
शिक्षा मंत्री ने थरोला में किया 1.45 करोड़ से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन
एएम नाथ। कोटखाई : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उप मण्डल के अंतर्गत ग्राम पंचायत थरोला में 1 करोड़ 45 लाख रूपये से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया, जिससे थरोला, धलोना, बलोग और चाड़का के निवासियों को सुचारु पेयजल का लाभ मिल सकेगा। साथ ही गर्मियों के दिनों में होने वाली पानी की कमी की समस्या से भी निजात मिलेगी।
इस अवसर पर रोहित ठाकुर ने बताया कि पेयजल एक मौलिक आवश्यकता है और बदलती मौसम की परिस्थितियों के कारण पेयजल एक गंभीर चुनौती बन सकता है। इसी के दृष्टिगत पब्बर नदी से एक बड़ी उठाऊ पेयजल योजना निर्माणाधीन है, जिसके निर्माण में 38 करोड़ रूपये खर्च किये जा रहे हैं और इस वित्तीय वर्ष के अंत तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। इस परियोजना से जुब्बल कोटखाई की 27 पंचायतें लाभान्वित होंगी, जिनमें से थरोला भी शामिल है।
***23 लाख रुपए की राशि से निर्मित पौध संरक्षण केंद्र का किया उद्घाटन
रोहित ठाकुर ने लगभग 23 लाख रुपए की राशि से निर्मित पौध संरक्षण केंद्र का भी उद्घाटन किया। गौरतलब है कि इस केंद्र में सेब और अन्य फलदार पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए दवाइयां और पोषक तत्व उपलब्ध करवाए जायेंगे। साथ ही उन्होंने 1 करोड़ 75 लाख रूपये से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि पूर्व कांग्रेस सरकार में उनके विधायक रहते जुब्बल नावर कोटखाई में 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किये गए थे, जिसके अंतर्गत पिछले वर्ष इस स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया था और बहुत जल्दी इसे जनता को समर्पित किया जायेगा।
विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि थरोला पंचायत उनके विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी पंचायत है और समस्त विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ थरोला में भी सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हुआ है, जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-3 के तहत मराथू थरोला सड़क के स्त्रोन्नत होने का कार्य 17 करोड़ 86 लाख रूपये की लागत से युद्ध स्तर पर जारी है। साथ ही 1 करोड़ 86 लाख रूपये से लोटह संपर्क मार्ग, 98 लाख रूपये से पधारा खासखर सम्पर्क मार्ग पर और लगभग 86 लाख रूपये से छांज संपर्क मार्ग पर पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने लोहट पुल के निर्माण कार्य का निरिक्षण भी किया और उन्होंने इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिये। इसके अतिरिक्त 3 नई सड़कों की पासिंग भी की गई है, जिसमें 1.200 कि0 मी0 लम्बी टाहु बस स्टेट से पम्प हॉउस (मेहता नगर) सड़क, 900 मीटर लम्बी धलोना संपर्क सड़क और 3 किलोमीटर लम्बी थरोला बलोग पुजाही सड़क शामिल है।रोहित ठाकुर ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में वर्तमान समय में नए आयाम प्रतिस्थापित हुए हैं। इसी श्रृंखला में कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्राप्त हुई और प्रथम चरण में 25 करोड़ रूपये की स्वीकृति भी प्राप्त हुई है, जो हमारे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम जनता को न्यायिक सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कोटखाई में सब जज कोर्ट की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
***थरोला में हाइ मास लाइट हेतु 4 लाख रुपये देने की घोषणा
सड़कों के निर्माण को ज़रूरी और महत्वपूर्ण बताते हुए रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है और सड़के हमारी विकास की भाग्य रेखाएं हैं इसलिए वह सदैव से ही सडकों को प्राथमिकता देते हैं। इसी दृष्टि से पिछले 3 वर्षों के कार्यकाल के दौरान 154 सड़कों की पासिंग की गई है और इस समय लगभग 500 करोड़ रूपये सड़कों के निर्माण, मुरम्मत और उन्नयन पर व्यय किये जा रहे हैं एवं आने वाले समय में ज़्यादा से ज़्यादा सड़कों का निर्माण किया जायेगा। साथ ही उन्होंने थरोला में हाइ मास लाइट हेतु 4 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
***यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई मोती लाल डेरटा, चेयरमैन तहसील कॉपरेटिव यूनियन कोटखाई गुमान सिंह चौहान, निदेशक एल. एम. बी. बैंक देविंदर नेगी, कांग्रेस जोन प्रभारी गुम्मा प्रताप चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्षा कमलेश ठाकुर, पंचायत समिति की अध्यक्षा रेखा चौहान, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, कोटखाई कांग्रेस युवा अध्यक्ष अतुल चौहान, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव तुषार सतान, एसडीएम कोटखाई, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, कांग्रेस के कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश का पहला राज्य हिमाचल प्रदेश – जहां पर टॉयलेट जाने के लिए बनेंगे पास!

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बीते समय में टॉयलेट टैक्स  को लेकर सुक्खू सरकार की खूब किरकिरी हुई थी। अब शिमला में पब्लिक टॉयलेट्स पर शुल्क वूसलने की तैयारी को लेकर बवाल होने लगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पानी की सेंपलिग पर जताया अभार : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्नीहोत्री और ऊना के पुर्व विधायक सतपाल रायजादा का

सनौली : ऊना विधानसभा क्षेत्र के गाँव सनौली मजारा सहित पांच गांवों के लोगो दुआरा हिमाचल की सीमा पर पंजाब में लगे उद्योग से दूषित हो रहे पानी पर लोगों ने रोष व्यक्त किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज के करिअर मार्गदर्शन, परामर्श एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ ने किया अतिथि व्याख्यान

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के करिअर मार्गदर्शन, परामर्श एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा आज महाविद्यालय परिसर में एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्नातक...
हिमाचल प्रदेश

विद्युत उपभोक्ता रजिस्टर करवायें अपने मोबाईल नंबर: सहायक अभियंता : सभी सरकारी व गैर सरकारी विभाग ऑनलाइन मोड से करें बिजली बिलों का भुगतान

धर्मशाला, 27 जुलाई: सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल उपमंडल सिद्धपुर (योल) करम चंद भारती ने उपमंडल के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की हैं कि, यदि किसी भी उपभोक्ता का मोबाइल नंबर...
Translate »
error: Content is protected !!