काला अम्ब में करोड़ों रुपए की अवैध शराब बनाने के मामले में अब तक क्या हुई कारवाई : जयराम ठाकुर

by

करोड़ों की अवैध शराब पकड़े जाने में मुख्यमंत्री कार्यकाल का नाम भी आया था सामने

कर्मचारी चयन आयोग में महिलाओं से आवेदन शुल्क लेना कौन सा मॉडल

एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि 5 मई को काला अम्ब के मैन–थाप्पल में अवैध रूप से चल रही शराब की फैक्ट्री ‘त्रिलोकसंस ब्रेवरी’ लोगों के दवाब के बाद आबकारी विभाग ने पकड़ी थी। जहां से सैकड़ों करोड़ की शराब बनाने से जुड़ा सामान था। शुरुआती कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग ढीला पड़ गया और आज तक उस फैक्ट्री के किंग पिन नहीं पकड़े गए। लोगों का आरोप है कि इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय की संलिप्तता भी सामने आई थी। इसके बाद ही कार्रवाई रोक दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार अब चरम स्तर पर पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर चल रही शराब की फैक्ट्री को आखिर किसका संरक्षण मिल रहा था? और इस फैक्ट्री का किंगपिन कहां है? यह प्रदेश के लोग जानना चाहते है
जयराम ठाकुर ने कहा कि आबकारी विभाग की टीम ने काला अम्ब की शराब फैक्ट्री की रेड के दौरान व्हिस्की की लगभग 230 पेटियां जब्त की थीं। बोटलिंग हॉल और निर्माण इकाई के परिसर की तलाशी में 3 लाख 95 हजार अंग्रेजी शराब के लेबल बरामद हुए थे। संतरा ब्रांड की देसी शराब के 42 हजार ऐसे लेबल भी मिले। देसी शराब के 2100 केस और अंग्रेजी शराब के 1100 केस पाए गए। इसके अतिरिक्त, बोटलिंग हॉल में कार्यरत 20-22 कर्मचारी भी अनधिकृत पाए गए। इन कर्मचारियों की कोई जानकारी डी-7 रजिस्टर में दर्ज नहीं थी। इस तरीके की शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई लेकिन अवैध शराब बनाने वाले लोगों पर कोई ऐसी कार्रवाई नहीं हुई कि वह नजीर बने। आखिर करोड़ों रुपए की अवैध शराब बनाने वाली इस फैक्ट्री और उसके आकाओं को कौन बचा रहा है? क्यों बचा रहा है? इस सवाल का जवाब मिलना चाहिए।
जयराम ठाकुर ने कहा कि ढाई साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार ने राज्य चयन आयोग को फंक्शनल किया है और आवेदन करने वाली बेटियों से भी आवेदन शुल्क वसूल रही है। हमारी सरकार में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में आवेदन की फीस बेटियों के लिए माफ होती थी लेकिन यह सरकार बेटियों से भी आवेदन के नाम पर शुल्क वसूल रही है। यह शुल्क सरकार तत्काल वापस ले।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन नहीं फैसला परिवर्तन की सरकार चला रहे सुक्खू : जयराम ठाकुर

सुबह के फैसले शाम तक बदलने वाले फैसले कौन ले रहा है, पल-पल क्यों पलट रही है सरकार एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परगोड़ पंचायत के गुब्बर में लगेगा 2 करोड़ का 500 किलोवाट सोलर प्लांट : केवल सिंह पठानिया

हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार का बड़ा कदम एएम नाथ।  शाहपुर, 2 फरवरी : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत परगोड़ पंचायत के गुब्बर गांव में 500 किलोवाट क्षमता का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस लाइन चंबा में 6 अप्रैल को होगी नाकारा वस्तुओं की नीलामी

एएम नाथ। चंबा, 18 मार्च : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी 6 अप्रैल को प्रातः 11 बजे पुलिस लाइन चंबा में होगी। इच्छुक बोलीदाता नीलामी प्रक्रिया में भाग ले...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर बंद नहीं हुई, 100 करोड़ की गड़बड़ी की विजिलेंस जांच; सहारा योजना का भी होगा सत्यापन: CM सुक्खू

एएम नाथ।  शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नियम-130 के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चल रही चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट की।...
Translate »
error: Content is protected !!