भरमौर चौक में ट्रक की चपेट में आने से बाईक चालक की मौके पर मौत

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के भरमौर एनएच पर भरमौर चौक में ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई है। हादसे में मृतक की पहचान धर्मवीर शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चम्बा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात धर्मवीर शर्मा अपनी बाइक पर सवार होकर हरदासपुरा स्थित अपने क्वार्टर की ओर जा रहा था। जब वह भरमौर चौक के समीप पहुंचा तो अचानक सामने से आए ट्रक नंबर एचपी- 73बी- 0811 की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। कागजी प्रक्रिया निपटाने के उपरांत शव को मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवाया गया। आज सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने सदर थाना में ट्रक चालक लाल दीन के विरुद्ध बीएनएस की धारा 281 और 109 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

AAP ने दिल्ली में 2 सीटों पर बदले उम्मीदवार, नामांकन के बीच किनसे छिन गया टिकट

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी की। जिसके तहत पार्टी ने नरेला और हरि नगर सीट से अपने पूर्व में घोषित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेहलोग के दो पूर्व सैनिकों का राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

पट्टा मेहलोग, 30 जनवरी (तारा) दून विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र मेहलोग के दो पूर्व सैनिकों का बीती रात स्वर्गवास हो गया। दोनो ही सैनिक वृद्धावस्था के कारण पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड पट्टा के प्रथम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

पट्टा मेहलोग, 27 मई (तारा) : सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी बुधवार को ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि की अर्पित : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें भी किया याद

राष्ट्रीय संकल्प दिवस की लोगों को दिलाई शपथ, शिमला, 31 अक्टूबर – मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय संकल्प दिवस कार्यक्रम में शिरकत की और...
Translate »
error: Content is protected !!