22 जून को ज़िला  शिकायत निवारण समिति बैठक की करेंगे अध्यक्षता – 19 जून को सिहुंता में  होने वाली स्टार नाइट में  मुख्य अतिथि होंगे

by
एएम नाथ। चंबा :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया 19 जून को सिहुंता में  होने वाली स्टार नाइट में  मुख्य अतिथि होंगे । विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 21 जून को दोपहर 12.30 बजे चुवाड़ी  में  जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह  की आधारशिला रखेंगे तत्पश्चात  त्रिमथ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 22 जून को दोपहर 12.30 बजे बचत भवन  में  ज़िला शिकायत निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के पश्चात वह 03.30 बजे माता जालपा मंदिर मैहला तथा शाम 05.30 बजे  भलेई माता मंदिर  जाएंगे ।
विधानसभा अध्यक्ष भलेई में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी करेंगे ।
कुलदीप सिंह  पठानिया 23 जून को छिंज मेला चुवाडी में मुख्य अतिथि होंगे तथा 24 जून को सिहुंता से  धर्मशाला  के लिए रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन  को लेकर स्थाई समिति की बैठक आयोजित : निजी संपत्ति पर पोस्टर- बैनर- होल्डिंग लगाने की भवन मालिक से लेनी होगी लिखित अनुमति

टोल फ्री  नंबर 1950  पर की जा सकती है शिकायत एएम नाथ। चंबा, 18 मार्च : उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल  की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन- 2024 के तहत आज ज़िला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे पीवीसी कैप्टन संजय कुमार: उपायुक्त

जिला प्रशासन के साथ बैठक कर पीवीसी संजय कुमार ने व्यापक कार्य योजना पर किया विचार विमर्शएएम नाथ। बिलासपुर, 14 मई: जिला बिलासपुर निवासी कारगिल योद्धा तथा परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन संजय कुमार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आठवां वॉलीबाल टूर्नामेंट एक नवंबर से दो नवंबर तक एनएफएल स्टेडियम नया नंगल में आयोजित होगा : एमआर धीमान

नंगल। सोशल वेलफेयर कमेटी नया नंगल आठवां वॉलीबाल टूर्नामेंट एक नवंबर से दो नवंबर तक एनएफएल स्टेडियम नया नंगल में करवाया जा रहा है। यह जानकारी कमेटी के महासचिव एमआर धीमान ने देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!