प्रदेश में बढ़ रहा है जलापूर्ति संकट, सरकार है ख़ामोश – जलापूर्ति प्रभावी ढंग जारी रहे, इसके लिए सरकार ने नहीं किए गंभीरता से प्रयास : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि प्रदेश जलापूर्ति के भारी संकट से गुजर रहा है। पानी की सप्लाई पूरे प्रदेश में प्रभावित है। टूरिस्ट सीजन चल रहा है लेकिन हर जगह पानी की कमी से लोग परेशान हो रहे हैं। इस संकट से निपटने के लिए सरकारी द्वारा गंभीरता से प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। प्रदेश की राजधानी की बात करें तो ज़्यतदातर जगहों पर चार से पांच दिन में पानी आ रहा है। कई जगहों पर हालात और भी बुरे हैं। पूरे प्रदेश का यही हाल है लेकिन सरकार इस मामले में पूरी तरह से ख़ामोश है, सरकार द्वारा इस जलसंकट को हल करने के लिए गंभीरता से काम नहीं कर रही है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार को गंभीरता से प्रयास करने होंगे क्योंकि पानी लोगों के हर पल की ज़रूरत है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह पहले से तय था कि गर्मी के मौसम पानी की खपत बढ़ती है। टूरिस्ट सीजन की वजह से प्रदेश में भारी संख्या में लोग आते हैं, जिस वजह से होटेल्स में भी पानी की खपत बढ़ जाती है। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से निपटने के लिए ख़ास प्रबंध होने चाहिए। लेकिन सरकार द्वार इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई गयी। इस समस्या से निपटने के लिए कोई प्लानिंग नहीं की गई। जिसका नतीजा सामने है। प्रदेश के लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जलापूर्ति में किसी तरह की समस्या न आने पाए यह सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए। सरकार ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए अग्रिम योजना बनाए। संभावित चुनौतियों के लिए सरकार तैयार रहे। इस तरह से प्रदेश के लोगों को हर ज़रूरी सुविधाओं के लिए परेशान नहीं किया जा सकता है। सरकार अपना दायित्व निभाए, जिससे आम लोगों को इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन?

मुंबई में बॉलिवुड स्टार सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर चाकू से हमला केस में संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत  में ले लिया है। उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन में लाया गया है....
article-image
हिमाचल प्रदेश

एकीकृत सड़क सुरक्षा डाटाबेस को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का  आयोजित 

एएम नाथ। चंबा, 8 फरवरी :  परिवहन विभाग के तत्वावधान में 15 जनवरी  से लेकर 14 फरवरी  तक आयोजित किये  जा रहे  सड़क सुरक्षा माह 2024 के अंतर्गत आज  उपायुक्त कार्यालय के सभागार में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकार के हेलीकॉप्टर में आउटसोर्स माफिया घूम कर करोड़ों की डील कर रहा -अगर सरकार तानाशाही पर आमादा है तो हम भी सड़क से सदन तक लड़ेंगे – जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री खनन माफिया को अपनी गाड़ी में बैठाकर घुमाते भी हैं और कहते हैं उनको जानता नहीं : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी :   मंडी में भाजपा द्वारा आयोजित आक्रोश रैली और प्रदर्शन में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोलकाता रेप-मर्डर में नए खुलासे : 14 चोटें, खुली आंखें, प्राइवेट पार्ट कुचला.तड़प-तड़प कर मरी डॉक्टर

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ क्रूरता, बर्बरता, हैवानियत, दरिंदगी की सारी हदें पार की गईं। डॉक्टर को इतना दर्द दिया गया कि तड़त-तड़प कर उसकी मौत हो गई। आंखें तक खुली रह गईं।...
Translate »
error: Content is protected !!