पक्काटाला-बालू संपर्क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित : जिला दंडाधिकारी मुकेश रेप्सवाल ने जारी किए आदेश

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला दंडाधिकारी मुकेश रेप्सवाल ने मोहल्ला पक्काटाला-बालू संपर्क मार्ग पर वाहनों के परिचालन को प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार पक्काटाला-बालू संपर्क मार्ग पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय के समीप सड़क क्षतिग्रस्त होने के चलते जनहित में सुरक्षा को लेकर उक्त मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत जारी किए गए हैं।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सड़क की आवश्यक मरम्मत एवं पुनर्स्थापना कार्य पूरा होने तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क को यातायात के लिए सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू होगी।
पुलिस अधीक्षक तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक यातायात नियंत्रण, बैरिकेडिंग इत्यादि की व्यवस्था करने के साथ आदेश की अनुपालना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति श्री नयना देवी जी के सभी 15 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ। बिलासपुर, 01 जून: पंचायत समिति श्री नयना देवी जी के सभी 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं: 1. तनबोल (वार्ड 01) महेंद्र कुमार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेपाल में बाढ़ के बीच लूट का खेल : नदी किनारे मिली तिजोरी तोड़कर 92.68 लाख रुपये ले गए, 29 गिरफ्तार

नारायणी नदी में शव से सोने की बालियां निकालने का वीडियो वायरल, दो अन्य लोग हिरासत में; बाढ़ में मृतकों की संख्या 626 पहुंची काठमांडू। विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहे नेपाल में राहत और...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

66 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर किया गया चयनित :कुश्ती में हमीरपुर, टेबल टेनिस में कांगडा और फुटबॉल में उना रहा ओवरऑल विजेता: प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों के 345 खिलाडियों ने लिया भाग

ऐतिहासिक चंबा चौगन में अंडर-19 छात्र वर्ग राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न सदर विधायक नीरज नैयर ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत चंबा, 20 अक्तूबर : सदर विधायक नीरज नैय्यर ने आज चार दिवसीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में भर्ती 2026 : 19 पदों के लिए आवेदन करें

एएम नाथ : शिमला । राज्य न्यायपालिका में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह अवसर आपके लिए है। इस भर्ती अभियान के तहत स्टेनोग्राफर, क्लर्क/प्रूफरीडर, और ड्राइवर के पदों के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!