चम्बा चुराह मर्डर केस में पहली गिरफ्तारी : नेगी राम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी

by

पांच दिन के पुलिस रिमांड में होगी गहन पूछताछ, अन्य आरोपियों के खुलासे की उम्मीद

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिले के उपमंडल चुराह के खुशनगरी (जुकयानी) क्षेत्र में नेगी राम की निर्मम हत्या के मामले में तीसा पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्तता पाए जाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोविंद पुत्र उमेदा निवासी गांव चुहाड़, डाकघर खुशनगरी के रूप में हुई है।
हत्याकांड के बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू की थी। शुक्रवार को पुलिस ने पांच से अधिक संदिग्धों को डिटेन कर उनसे लंबे समय तक पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस को गोविंद की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण सुराग मिले। पूछताछ और जांच में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को पुलिस ने आरोपी को तीसा की अदालत में पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने गोविंद को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ करेगी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में हत्या के पीछे के कारणों, वारदात की पूरी कड़ी और इसमें अन्य लोगों की संभावित भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
पुलिस ने इस मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शुरुआती कार्रवाई में एक गिरफ्तारी होने के बाद अब पुलिस की नजर उन अन्य संदिग्धों पर भी है, जिनसे पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात को किस वजह से अंजाम दिया गया और इसमें आरोपी की भूमिका क्या रही।
नेगी राम हत्याकांड के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल था। ऐसे में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले की जांच को अहम दिशा मिली है। आने वाले दिनों में पुलिस रिमांड के दौरान होने वाली पूछताछ से इस सनसनीखेज हत्याकांड से जुड़े कई अहम राज सामने आने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार चिट्टा माफिया को मिट्टी में मिला देंगे, मुुख्यमंत्री की सख्त चेतावनी …कहा प्रदेश के हितों की लड़ाई हर मंच पर मजबूती से लडे़गी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज रिज मैदान पर आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी वर्गों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा की चौथी लिस्ट जारी: चौथी लिस्ट में पुडुचेरी और तमिलनाडु से लोकसभा उम्मीदवारों के नाम

भारती जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. चौथी लिस्ट में पुडुचेरी और तमिलनाडु से लोकसभा उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। तमिलनाडु...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांव इटावा एवं सेक्टर-42 की जर्जर सड़कों को लेकर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने किया प्रदर्शन

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 16 जून।  चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने आज गांव इटावा के बाहर स्थित मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने राजस्व अधिकारियों को बकाया राजस्व मामलों के समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

 राजस्व मामलों के निपटारे में देरी मंजूर नहीं एएम नाथ। मंडी, 15 जून। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राजस्व अधिकारियों को बकाया राजस्व मामलों के समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!