पेंशनभोगी 30 सितंबर तक जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण-पत्र

by

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश के पेंशनभोगी और पारिवारिक पेंशनभोगी 30 सितंबर, 2026 तक अपना जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश कोषागार नियमों और वित्त विभाग के निर्देशों के तहत यह व्यवस्था लागू की है।

सरकार के अनुसार, पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण-पत्र ‘जीवन प्रमाण’ एप्लिकेशन के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा। हालांकि, चिकित्सकीय रूप से अयोग्य और बायोमेट्रिक सत्यापन कराने में असमर्थ पेंशनभोगी संबंधित चिकित्सक से विधिवत प्रमाणित मैनुअल जीवन प्रमाण-पत्र पहले की तरह जमा कर सकेंगे।

पेंशनभोगी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और लोक मित्र केंद्रों पर भी जीवन प्रमाण-पत्र बनवा सकते हैं, जहां बायोमेट्रिक उपकरण उपलब्ध हैं। इसके अलावा जीवन प्रमाण पोर्टल या मोबाइल पर जीवन प्रमाण एप्लिकेशन के जरिए भी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जनरेट किया जा सकता है।

राज्य सरकार ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) को जीवन प्रमाण के माध्यम से पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र के सत्यापन और निर्गमन के लिए अधिकृत एजेंसी बनाया है। पेंशनभोगी राज्यभर में स्थित IPPB शाखाओं, डाकघरों और डोरस्टेप सेवा के माध्यम से भी यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

आधार आधारित प्रमाणीकरण के बाद जीवन प्रमाण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जारी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र को वैध प्रमाण-पत्र के रूप में स्वीकार किया जाएगा। जीवन प्रमाण के माध्यम से किया गया बायोमेट्रिक सत्यापन एक वर्ष तक वैध रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के छह न्याय और 25 गांरटियों से भाजपा पूरी तरह हतोत्साहित : नेगी 

एएम नाथ। शिमला :  बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस के छह न्याय और 25 गांरटियों से भाजपा पूरी तरह हतोत्साहित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस पर चंबा में एंटी-चिट्टा रैली, विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

एंटी-चिट्टा अभियान को जन आंदोलन बना रही सरकार : कुलदीप सिंह पठानिया युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी, चंबा में जागरूकता रैली को मिली व्यापक भागीदारी एएम नाथ। चंबा :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के पंदोआ में 03 से 09 मार्च तक होगा चैंपियनशिप का आयोजन : एशियाई राफ्टिंग प्रतियोगिता के संदर्भ में उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

शिमला, फरवरी 23 – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में एशियाई राफ्टिंग प्रतियोगिता के संदर्भ में बैठक की अध्यक्षता की। यह प्रतियोगिता सुन्नी तहसील के पंदोआ क्षेत्र में 3...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने पर दे रही विशेष बलः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं को निर्धारित करने के लिए दूसरे दिन के दूसरे एवं अंतिम सत्र में शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!