अमेजॉन फ्रेश से जुड़े हमीरपुर के किसान, सफल रहा पहला ट्रायल

by
हमीरपुर से सोलन भेजी सब्जियों की खेप, किसानों को तीन घंटे में पेमेंट भी हो गई
एएम नाथ। हमीरपुर 22 अगस्त। डिजिटल मार्केटिंग के इस युग में हमीरपुर के किसानों को भी अमेजॉन फ्रेश जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के साथ जोड़कर उनकी उपज को अच्छे दाम उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों के उत्साहजनक परिणाम सामने आने लगे हैं।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला प्रशासन ने अमेजॉन फ्रेश से संपर्क किया था और कंपनी के अधिकारियों से जिला हमीरपुर के किसानों की उपज को बाजार उपलब्ध करवाने की संभावनाएं तलाशने का आग्रह किया था।
गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप अमेजॉन फ्रेश ने हमीरपुर के किसानों की उपज को बाजार में उतारने का सफल ट्रायल किया है।
उन्होंने बताया कि हमीरपुर के किसानों द्वारा उगाई गई भिंडी, करेला , खीरा और अन्य सब्जियों की पहली खेप सोलन स्थित अमेजॉन फ्रेश के रिटेल स्टोर में भेजी गई थी। यह खेप प्राप्त होने के बाद अमेजॉन फ्रेश ने 3 घंटे के भीतर ही किसानों को लगभग चार हजार रुपए की पेमेंट भी कर दी है।
उपायुक्त ने बताया कि अभी आफ सीजन में कम उत्पादन होने के कारण अगला ट्रायल अक्टूबर में किया जाएगा और किसानों की उपज को बड़े पैमाने पर अमेजॉन फ्रेश को भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों की उपज की बेहतर मार्केटिंग करके इन्हें बाजार में अच्छे दाम उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। इसके लिए डिजिटल मार्केटिंग और अमेजॉन फ्रेश जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड से जुड़ना बहुत आवश्यक है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एक विशेष पहल करते हुए जिला के किसानों को अमेजॉन फ्रेश से जोड़ने का सफल प्रयास किया है। इसका पहला ट्रायल काफी सफल रहा है। जिला के किसानों की उपज को बाजार में बेहतर दाम उपलब्ध करवाने की दिशा में यह ट्रायल मील का पत्थर साबित हो सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को चब्बेवाल में बड़ा झटका : कांग्रेस के हल्का इंचार्ज सहित 2 बड़े नेता आप मे शामिल

होशियारपुर। चब्बेवाल में उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जब कांग्रेस के हलका इंचार्ज कुलविंदर सिंह रसूलपुर सहित दो बड़े नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। जिससे पहले से कांग्रेस...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व डीजीपी का बहू से अफेयर मामले में ट्विस्ट : बेटे अकील का एक और वीडियो आया सामने…अकील अख्तर परिवार पर लगाए सभी आरोपों को नकारा

पंचकूला : पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की मौत के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। डीजीपी और उनकी बहू के बीच अवैध संबंधों के आरोपों के बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों को मिलेगा मात्र 40 फीसदी वेतन-स्टडी लीव पर जाने पर, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

एएम नाथ। शिमला :  सात अगस्त 2024 के बाद अध्ययन अवकाश पर जाने वाले प्रोफेसरों और शिक्षकों को कुल वेतन का सिर्फ 40 फीसदी वेतन ही मिलेगा। नए सीसीएस अवकाश नियमों के तहत अध्ययन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा से कोलका रूट को बढ़ाया गया जटकरी तक : जटकरी के लिए परिवहन निगम की बस सेवा शुरू- नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चंबा ,9 जनवरी :   चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बताया है कि जटकरी गांव के लोगों की मांग को पूर्ण करते हुए चंबा से कोलका रूट पर जाने वाली परिवहन...
Translate »
error: Content is protected !!