अतिरिक्त उपायुक्त की अद्यक्षता में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना से सम्बंधित बैठक आयोजित

by

शिमला 07 मार्च : अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के संदर्भ में अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने बताया कि 7 मार्च, 2022 से 13 मार्च, 2022 तक असंगठित कामगारों के लिए पेंशन सप्ताह मनाया जा रहा है और यह योजना असंगठित कामगारों के कल्याण के लिए चलाई जा रही है तथा इसमें पात्रता घरेलू कामगार, बोझ उठाने वाले, भट्टे में काम करने वाले, मोची, कचरा उठाने वाले, धोबी, फेरी वाले, कृषक कामगार, मनरेगा कामगार व मिड डे-मिल कार्यकर्ता आते हैं।
उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बचत बैंक खाता, जनधन खाता व मोबाइल नम्बर अनिवार्य है तथा लोकमित्र केन्द्रों में पंजीकरण मुफ्त किया जाएगा। इसके अलावा आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और अधिकतम मासिक आय 15 हजार रुपये तय की गई है। ईएसआई, ईपीएफ, आयकर दाता व पेंशनधारी इस योजना के लिए पात्र नहीं है।
शिवम प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि पंजीकृत कामगार को 60 वर्ष पूर्ण होने पर 3 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन सुनिश्चित की गई है और कामगार की मृत्यु के उपरांत आश्रितों को 50 प्रतिशत पेंशन मिलेगी। इस योजना का मासिक अंशदान न्यूनतम 55 रुपये और अधिकतम 200 रुपये निर्धारित किया गया है तथा मासिक अंशदान का बराबर भाग भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला के खण्ड विकास अधिकारी व श्रम विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1364 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती/धात्री महिलाओं, 6 वर्ष तक के बच्चों को किया जा रहा लाभान्वित

ऊना, 16 जून – महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। यह जानकारी कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला स्तरीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का राधे राधे, जय श्री कृष्णा के जयघोषों के साथ समापन : कथाव्यास पंडित जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की सुनाई कथा

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का राधे राधे, जय श्री कृष्णा के जयघोषों से समापन हो गया और अगले वर्ष जून महीने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करने का उद्घोष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उलझी दिल्ली लाल किले धमाके की गुत्थी.. गुरुग्राम से पुलवाम तक कैसे पहुंची i20 कार …जानिए

नई दिल्ली : दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके ने पूरे देश को हिला दिया है. इस i20 कार का पहला मालिक गुरुग्राम का मोहम्मद सलमान निकला है. पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव के समय एक बार फिर मातृशक्ति के साथ छल करने का प्रयास कर रही है सरकार : माताओं-बहनों को सम्मान निधि से बाहर करने की निकाली जा रही हैं तरकीबें – जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सम्मान निधि के नाम पर एक बार फिर से प्रदेश की मातृशक्ति के साथ धोखा कर कर रही है। चुनावों...
Translate »
error: Content is protected !!