HPU में फीस में 10 फीसदी कटौती, छात्रों को बड़ी राहत : सीएम सुक्खू के निर्देशों पर फैसला, बढ़ी हुई होस्टल फीस भी वापस

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के विद्यार्थियों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र में अधिसूचित और लागू विभिन्न प्रकार की फीस में 10 फीसदी कटौती करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही छात्रावासों की बढ़ाई गई फीस को भी वापस ले लिया गया है। अब हॉस्टल में पहले से लागू फीस संरचना ही प्रभावी रहेगी।
फीस में कटौती को लेकर विश्वविद्यालय में गठित उच्च स्तरीय समिति ने विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के बाद अपनी सिफारिशें तैयार की थीं। विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य महावीर सिंह ने समिति की ओर से तैयार प्रारूप मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार फीस में आवश्यक कटौती का निर्णय लिया गया। प्रशासन के इस फैसले से विद्यार्थियों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2026-27 में अधिसूचित फीस में किए गए बदलाव केवल इस शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों पर लागू होंगे। फीस में कमी और छात्रावास शुल्क को पूर्व स्थिति में बहाल करने से विद्यार्थियों को सीधी आर्थिक राहत मिलेगी। विश्वविद्यालय के इस फैसले से उच्च शिक्षा को विद्यार्थियों के लिए अधिक सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
———————–
पुनर्मूल्यांकन शुल्क हुआ आधा, सुधार शुल्क में भी कटौती
समिति की सिफारिशों के आधार पर पुनर्मूल्यांकन शुल्क में भी बड़ी कटौती की गई है। स्नातक स्तर पर पुनर्मूल्यांकन शुल्क अब 1000 रुपये के बजाय 500 रुपये लगेगा। वहीं, स्नातकोत्तर स्तर पर पुनर्मूल्यांकन शुल्क 1200 रुपये से घटाकर 600 रुपये कर दिया गया है। सुधार शुल्क को भी 1200 रुपये से घटाकर 800 रुपये करने का निर्णय लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

धमान्दरी के जरूरतमंद परिवार को मिला शासन-प्रशासन का संबल : सरोज कुमारी और उनका बेटा नवीन कुमार मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 मार्च. जिला प्रशासन ऊना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धमान्दरी पंचायत में एक जरूरतमंद परिवार की कठिन परिस्थितियों में तत्काल सहायता सुनिश्चित की है। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहली अगस्त से सात अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह : कमल किशोर शर्मा

एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा के ज़िला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने कहा कि पहली अगस्त से सात अगस्त, 2025 तक ज़िला चम्बा में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, वृत्त...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पालमपुर बस स्टैंड को विकसित करने के लिए बनेगा मास्टर प्लान: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री

बस स्टैंड का किया निरीक्षण, ग्वाल टिल्ला में नुक्सान का लिया जायजा पालमपुर, 21 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पालमपुर बस स्टैंड के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा ताकि लोगों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह ने साफ़ कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव लड़ने लायक़ हालात नहीं छोड़े : जयराम ठाकुर

बाबासाहेब भीमराम अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में बोले नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। कुल्लू/बंजार : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने पूरा जीवन वंचितों के लिए संघर्ष किया। सामाजिक न्याय...
Translate »
error: Content is protected !!