धर्मशाला में उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित …विकास कार्यों को समयबद्व पूरा करें विभागीय अधिकारी : कृषि मंत्री

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 21 नवंबर। कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि विभागीय अधिकारी विकास कार्यों को समयबद्व पूरा करने के लिए तत्परता के साथ कार्य करें इसके साथ ही विकास कार्यों की मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित करें।
शुक्रवार को डीसी आफिस के सभागार में उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे तथा पारदर्शी शासन व्यवस्था प्रदान करने के दृष्टिगत राज्य सरकार ने उपमंडल स्तर पर शिकायत निवारण समितियां गठित की गई हैं तथा इन समितियों की उचित संचालन के लिए त्रैमासिक बैठकें आयोजित की जाएं ताकि लोगों तक प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, विकास कार्यों में तीव्रता आए और जन शिकायतों का त्वरित समाधान हो। उन्होंने धर्मशाला स्मार्ट सिटी के अधूरे कार्यों की स्टेट्स रिपोर्ट भी प्रेषित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्मार्ट सिटी में शतप्रतिशत घरों को सीवरेज से जोड़ने के लिए भी तत्परता के साथ कार्य करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि शहरों में सीवरेज व्यवस्था सुदृढ़ होनी चाहिए तथा इस कार्य को पूर्ण करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। कृषि मंत्री धर्मशाला तथा इसके आसपास कूहलों की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए एसडीएम को पुरानी कूहलों पर अतिक्रमण को हटाने के लिए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि लावारिश पशुओं के कारण किसानों को काफी नुक्सान झेलना पड़ रहा है इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार अब किसानों के पशुधन की निगरानी के लिए पोर्टल तैयार करने पर विचार कर रही है ताकि कोई भी किसान अपने पशुओं को लावारिश न छोड़ सके इसकी पोर्टल के माध्यम से निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पशु पालन के लिए किसानों को प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि खेतों की सुरक्षा के लिए सरकार के माध्यम से भी सब्सिडी पर तारबंदी इत्यादि की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कूहलों के जीर्णोद्वार के भी निर्देश जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही समिति के सभी गैर सरकारी सदस्यों को बैठक में भाग लेने का आग्रह भी किया गया ताकि समिति के माध्यम से जनसमस्याओं का निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। इससे पहले एसडीएम मोहित रत्न ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए बैठक का संचालन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में जनजातीय विकास मंत्री ने किया जनजातीय कन्या छात्रावास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

बच्चियों से किया सीधा संवाद कर जानी सुविधाएं चंबा, (भरमौर ), 30 सितंबर राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय क्षेत्र भरमौर में राजकीय जनजातीय आवासीय विद्यालय का निरीक्षण...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

फ्लाईओवर टूटने को लेकर सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को किया ट्वीट, उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग : करीब 90 दिन पहले ही खोला गया था नेशनल हाईवे 503 एक्सटेंशन पर बना फ्लाईओवर, इसी कंपनी द्वारा बनाया गया पुल बिहार में टूट गया था

नंगल/रोपड़, 27 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को एक ट्वीट करके नंगल शहर से होकर नेशनल हाईवे 503 एक्सटेंशन को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंतकाल के लिए घंटों इंतजार करते रहे लोग नहीं पहुंचे अधिकारी : बारिश के बावजूद घंटों पटवार सर्कल झाड़माजरी में बैठे रहे लोग

पूर्व प्रधान ने जताया रोष कहा मुख्यमंत्री व डी.सी. को भेजेंगे शिकायत बद्दी 20 मार्च (तारा) :  ग्राम पंचायत भटौली कलां के पटवार सर्कल झाड़माजरी में आज लोगों की जमीनों के इंतकाल हेतु एस.डी.एम कार्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाथड़ी में हुम्म खड्ड में पेट्रोलियम पाइपलाइन साइट का सही रखरखाव करे आईओसी प्रबंधन – डीसी जतिन लाल

त्वरित सुधारात्मक उपाय करने के दिए निर्देश रोहित भदसाली। ऊना, 24 अगस्त। उपायुक्त जतिन लाल ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड प्रबंधन को बाथड़ी में हुम्म खड्ड में स्थित उनकी पेट्रोलियम पाइपलाइन साइट के सही...
Translate »
error: Content is protected !!