जांच रिपोर्ट को विधानसभा सचिवालय ने लौटा दिया : डीजीपी के बजाय गृह सचिव के माध्यम से गया मांगा

by
आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज के खिलाफ कांग्रेस विधायक रामकुमार की विशेषाधिकार हनन की शिकायत पर पुलिस मुख्यालय की ओर से की गई जांच रिपोर्ट को विधानसभा सचिवालय ने लौटा दिया है। यह रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय ने सरकार के साथ विधानसभा सचिवालय को भी भेज दी थी।
             लेकिन इसे डीजीपी के बजाय गृह सचिव के माध्यम से मांगा गया है। तकनीकी कारणों से विधानसभा सचिवालय केवल सचिव के माध्यम से आए मामले को ही देख सकता है। विभागाध्यक्षों की ओर से सीधे किए पत्राचार को वैधानिक नहीं मानता है। दून के कांग्रेस विधायक रामकुमार ने जासूसी के आरोपों में विशेषाधिकार हनन को लेकर शिकायत की है, उसी पर सरकार से जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। सरकार ने इसकी जांच पीएचक्यू को दी थी।
विधायक राम कुमार की ओर से एसपी बद्दी रहीं इल्मा अफरोज पर जासूसी करने के आरोप लगाए गए थे और कहा था कि यह एक विधायक के विशेषाधिकार हनन का मामला है। इसी पर गृह विभाग से जवाब मांगा गया था तो अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह ओंकार शर्मा ने इस विशेषाधिकार हनन नोटिस पर विधानसभा सचिवालय को जवाब देने से पहले गृह विभाग ने डीजीपी से जांच रिपोर्ट मांगी थी। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की।
पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में इल्मा अफरोज से भी जानकारी ली है। इसे अपनी जांच रिपोर्ट में शामिल किया है। सूत्रों के अनुसार इस रिपोर्ट में जासूसी के आरोपों को खारिज किया गया है। पिछले कुछ समय से दून के विधायक और हाल ही में मुख्य संसदीय सचिव के पद से हटे राम कुमार व पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज के बीच टकराव की स्थिति बनी है। इसी बीच एसपी अफरोज अवकाश पर भी रहीं। वह कई बार अवकाश की अवधि बढ़ा चुकी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमरावती परिसर में ठंडे पेय जल की छबील

तारा। बद्दी, 15 जून : नगर निगम बद्दी के वार्ड-8 स्थित अमरावती वेलफेयर सोसाइटी परिसर में देवभूमि सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ठंडे जल की छबील एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन देवभूमि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब टीचरों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी की जा रही है। बीते वर्ष राज्य में स्वैच्छिक रूप से ड्रेस कोड लागू किया गया था, लेकिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जलवायु परिवर्तन के समाधान को वन संपदा का संवर्धन महत्वपूर्ण : विधानसभा अध्यक्ष

76 वें वृत स्तरीय वन महोत्सव में कुलदीप सिंह पठानिया ने रोपा बेलपत्र का पौधा चंबा वन वृत्त के तहत 526 हेक्टेयर भूमि में होगा पौधारोपण विभिन्न प्रजातियों के चार लाख पचास हजार पौधे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठंड की चपेट में समूचा हिमाचल : 24 घंटे तक बर्फबारी-बारिश के आसार

हिमपात, सर्द हवाओं और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हिमालय की चोटियों पर रुक रुककर बर्फबारी धुंध ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार चार ट्रेनें देरी से ऊना पहुंचीं एएम नाथ। शिमला : .हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!