Budget 2025 : मिडिल क्लास के लिए होंगे बड़े ऐलान – पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दे दिया संकेत

by
नई दिल्ली :   युनियन बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद अब हकीकत बनती दिख रही है। बजट पेश होने में अब 24 घंटे से कम समय बचा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा संकेत दिया है।
31 जनवरी को बजट सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने जो बातें कहीं उससे संकेत मिलता है कि मिडिल क्लास पर सरकार मेहरबानी दिखाने जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल क्लास की चर्चा की
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बजट सत्र ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को पूरा करने के मामले में नई ऊर्जा और भरोसा देने का काम करेगा। उन्होंने कहा, “मैं देवी लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि वह गरीब, मध्यम वर्ग को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। यह गौरव की बात है कि इंडिया ने एक लोकतांत्रिक देश के रूप में 75 साल पूरे कर लिए हैं।” बजट सत्र  की शुरुआत 31 जनवरी को हुई है। बजट सत्र के दूसरे दिन 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण  लोकसभा में यूनियन बजट पेश करेंगी।
मिडिल क्लास को टैक्स में मिलेगी राहत
प्रधानमंत्री ने मीडिया से बातचीत में जिस तरह से मिडिल क्लास और गरीब लोगों की चर्चा की, उससे इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि सरकार यूनियन बजट में मिडिल क्लास और गरीबों के लिए बड़े ऐलान करेगी। गरीबों के लिए बड़ी स्कीम आ सकती है, जबकि मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ घटाने के ऐलान हो सकते हैं। महिलाओं के लिए सरकार बड़ी स्कीम का ऐलान कर सकती है।
कंजम्प्शन बढ़ाने के लिए टैक्स में कमी इकोनॉमिस्ट्स और इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के साथ बजट से पहले की बातचीत में कंजम्प्शन बढ़ाने की सलाह दी थी। उनका मानना है कि सरकार को इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाने के लिए कंजम्प्शन बढ़ाने के उपाय करने होंगे। इसके लिए सरकार मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ घटा सकती है। बढ़ती महंगाई खासकर खानेपीने की तेजी से बढ़ती कीमतों ने मिडिल क्लास की मुश्किल बढ़ा दी है।
इन रीजीम के टैक्सपेयर्स को मिलेगी राहत
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार इनकम टैक्स की नई रीजीम के लिए बड़े ऐलान कर सकती है। सरकार के डेटा के मुताबिक, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले करीब 73 फीसदी इंडिविजुअल इनकम टैक्स की नई रीजीम का इस्तेमाल कर रहे हैं। खबरों में बताया गया है कि सरकार 10 लाख रुपये तक की सालाना इनकम टैक्स-फ्री कर सकती है। इसके अलावा 25 फीसदी टैक्स का नया स्लैब शुरू हो सकता है। इसमें 15 से 20 लाख सालाना इनकम वाले लोग आएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसएचओ इंस्पेक्टर कमल तनेजा को स्पोर्ट्स क्लब घुमना ने किया सम्मानित : कानून तोड़ने वाला कोई भी व्यक्ति कानून की नजर से बच नहीं पाएगा – एसएचओ इंस्पेक्टर कमल तनेजा

फगवाड़ा 11 मार्च (चरन सिंह) – श्री गुरु रविदास वेलफेयर एंड स्पोर्ट्स क्लब घुमना ने पुलिस स्टेशन बहराम के एसएचओ इंस्पेक्टर कमल तनेजा को इलाके में उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए क्लब के  सदस्यों...
article-image
पंजाब

पुलिस ने बरसाई लाठियां : टंकी पर पेट्रोल लेकर चढ़ गए कर्मचारी

पटियाला : पनबस और पीआरटीसी  के कच्चे कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल से चक्का जाम कर दिया है। बस स्टैंड्स पर सन्नाटा है और यात्रियों के चेहरे पर परेशानी साफ दिख रही है। मामला गुरुवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होम आइसोलेशन किटें सतपाल सत्ती ने जलग्रां टब्बा में वितरित कीं

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत जलग्रां टब्बा में आशा कार्यकर्ताओं को होम आइसोलेशन किटें वितरित कीं। इस अवसर पर सतपाल सत्ती ने कहा कि होम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्चुल माध्यम से होगा योग दिवस, 132 व्हटसेप ग्रुप बनाये क्यूआर कोड स्कैन करके शामिल हो सकते हैं व्हटसेप ग्रुप में

ऊना : जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ राजेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून को सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत दिनों...
Translate »
error: Content is protected !!