जिला चंबा में निर्माणाधीन स्कूल भवनों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता,
एएम नाथ। चम्बा
जिला चंबा में निर्माणाधीन स्कूल भवनों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला में निर्माणाधीन स्कूल भवनों की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्कूलों भवनों का अधिकतर कार्य पूर्ण हो चुका है उनके शेष कार्य को अन्य शुरू न हो सकने वाले कार्यो से बजट डाईवर्ट कर पूरा किया जाए। बैठक में जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निर्माणाधीन स्कूल भवनों वारे विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला के विभिन्न विधालयों में अध्यापकों के रिक्त पदों के कारण विधार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न होने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने वारे विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि ऐसे विधालयों में वर्चुअल अध्यापन के लिए विस्तृत रुपरेखा तैयार की जाए।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता दिवाकर पठानिया, उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ज्ञान चंद, जिला परियोजना अधिकारी (प्लानिंग) जीवन कुमार सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

34 करोड़ बागवानी विकास पर मंडी जिले में खर्च होंगे : एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक योजना का अनुमोदन

मंडी, 15 फरवरी। मंडी जिले में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वर्ष 2024-25 के लिए 34 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना का अनुमोदन किया गया है। यह धनराशि जिले में बागवानी गतिविधियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

125 पद एन्सैक एचआर सर्विसिज़ में भरे जाएंगे : 5 जून को जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा साक्षात्कार

ऊना, 3 जून – मैसर्ज़ एन्सैक एचआर सर्विसिज़ प्राईवेट लिमिटेड द्वार परवाणू और बद्दी के लिए 20 पद सिक्योरिटी सुपरवाइज़र, 80 पद सुरक्षा गार्ड और 25 पद कार ड्राईवर के भरे जाएंगे। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आकांक्षी खंड तीसा व पांगी में 3 से 9 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगीं विभिन्न गतिविधियां : संकल्प सप्ताह के सफल आयोजन को लेकर DC अपूर्व देवगन ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चम्बा 26 सितम्बर आकांक्षी जिला चंबा के आकांक्षी खंड तीसा व पांगी में लोगों की जीवन शैली में सुधार लाने के लिए एक मजबूत विकास रणनीति तैयार करने के लिए गांव और खंड स्तर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में भी 1000 वर्गमीटर से अधिक एरिया के प्लॉट पर निर्माण के लिए अनुमति जरूरी : बड़सर में बताए टीसीपी एक्ट एवं नियमों के फायदे :

भवन निर्माण के समय टीसीपी विभाग के नियमों का रखें ध्यान रखने की अपील सुनियोजित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक विकास के लिए इनकी अनुपालना बहुत जरूरी एएम नाथ। बड़सर 19 दिसंबर। नगर एवं ग्राम योजना...
Translate »
error: Content is protected !!