मुख्यमंत्री सुक्खू प्रस्तुत करेंगे तीसरा बजट : विधानसभा का मार्च में बजट सत्र

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि बजट सत्र का शुभारंभ मार्च के पहले सप्ताह में होगा। इस दौरान कुल 18 से 20 बैठकें होंगी। कुलदीप सिंह पठानिया ने यह बात पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। बजट सत्र को लेकर निर्णय मंत्रिमंडल की आगामी बैठक में लिए जाने की संभावना है।
मंत्रिमंडल में बजट सत्र की अवधि को लेकर प्रस्ताव राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अनुमोदन के लिए राजभवन भेजा जाएगा, जिसके बाद इसको लेकर अधिसूचना जारी होगी। सत्र का शुभारंभ राज्यपाल के अभिभाषण से होगा तथा उसके बाद अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा होगी।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिनके पास वित्त विभाग भी है, वह वित्त वर्ष 2025-26 के बजट को प्रस्तुत करेंगे। यह उनका लगातार अपना तीसरा बजट होगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयासों की झलक देखने को मिल सकती है। बजट प्रस्तुति के बाद इसको लेकर पक्ष एवं विपक्ष के सदस्य चर्चा करेंगे, जिसका उत्तर मुख्यमंत्री देंगे। सत्र के दौरान 2 दिन गैर-सरकारी सदस्य दिवस के लिए निर्धारित किए जाने की संभावना है।
            मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वार्षिक बजट 2025-26 में विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए 2 दिवसीय बैठकों का आयोजन 3 और 4 फरवरी को हिमाचल प्रदेश सचिवालय में किया जाएगा। सरकार की तरफ से इस दौरान वार्षिक योजना 2025-26 के आकार को भी निर्धारित किया जाएगा। वार्षिक योजना का यह आकार 10000 करोड़ रुपए रहने की संभावना है। बैठक में विधायकों से मित्तव्ययता उपायों, वित्तीय संसाधन जुटाने एवं बेहतर प्रशासन के संदर्भ में प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा होगी।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मध्य प्रदेश एवं दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद अब बजट की तैयारियों को लेकर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। इसके लिए फिर से बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा। प्रदेश सचिवालय में वित्त एवं योजना विभाग की तरफ से आगामी बजट की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राचीन हनुमान मंदिर में भंडारा आज

कुठाड़, 18 मई (तारा) : कृष्णगढ़ पंचायत के चीडू का पानी में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर व ठाकुरद्वारा में 19 मई ज्येष्ठ मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।मंदिर के पुजारी ब्रह्मचारी श्रवण स्वरूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन ने सलूणी के खडार स्कूल में लगाया जागरूकता शिविर

सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग, बाल-मजदूरी, बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा सलूणी तहसील के अंतर्गत राजकीय उच्च पाठशाला खडार में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22.35 करोड़ रुपये के लोकार्पण व शिलान्यास …..16.43 करोड़ से बनेगी कनोल-लग बतूनी-मोर्छ सड़क : केवल सिंह पठानिया

धारकण्डी क्षेत्र में 65 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार…..सड़क, पुल और विद्युत व्यवस्था को मिली मजबूती एएम नाथ।  शाहपुर, 16 मार्च : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

नई दिल्ली| इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (क्रूड) के दाम 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। अभी क्रूड के दाम 92 डालर प्रति बैरल पर हैं और एक्सपर्ट्स कीमतों में आगे...
Translate »
error: Content is protected !!