22 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत : चम्बा-होली मार्ग पर ज्यूरा माता मंदिर के पास बोलेरो गाड़ी रावी में गिरी

by

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा-होली मार्ग पर ज्यूरा माता मंदिर के पास शुक्रवार देर रात एक बोलेरो (HP 01C 3737) रावी नदी में जा गिरी। इस हादसे में 22 वर्षीय चालक सुनील कुमार पुत्र किश़ो राम निवासी कुठेड ग्राम पंचायत किलोड (लिल्ह) की दर्दनाक मौत हो गई। ये बोलरो गाड़ी विद्युत परियोजना में किराए पर लगी हुई थी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार उक्त गाड़ी चालक प्रोजेक्ट वालों की शिफ्ट छोड़कर वापस ज्यूरा की तरफ जा रहा था। अचानक ज्यूरा मंदिर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और रावी नदी में समा गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लापता चालक को ढूंढना शुरू किया। फायर ब्रिगेड स्थानीय लोग व पुलिस वालों ने करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लापता चालक का शव रावी नदी से बरामद किया। काफी अंधेरा होने के चलते चालक को ढूंढने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस की टीम द्वारा चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भरमौर ले जाया गया है जहां मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपर्द कर दिया जाएगा। पुलिस छानबीन में जुट गई है कि किस कारण ये हादसा पेश आया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरु तेग बहादुर के 350वीं शहीदी पर्व पर श्रीनगर में नगर कीर्तन में शामिल हुए केजरीवाल-उमर अब्दुल्ला और भगवंत मान

गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी शताब्दी के अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से श्रीनगर में आयोजित नगर कीर्तन कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शामिल हुए। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केबल ऑपरेटर से ले रहा था घूस : सीबीआई ने ट्राई के सीनियर ऑफिसर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

एएम नाथ।सिरमौर : सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश में एक केबल ऑपरेटर से एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में ट्राई के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की सड़क परियोजनाओं को लेकर गडकरी से मिले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

चुवाड़ी-चंबा सुरंग निर्माण का मुद्दा उठाया, द्रमण-चंबा-तीसा-साच-पांगी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मांग चंबा में सड़क संपर्क मजबूत करने पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा एएम नाथ। नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बढ़ेड़ा और बसाल में इफको ने रोपित किए नीम के पौधे

ऊना- ऊना उपमंडल के गांव बसाल में आज इफको की ओर से नीम के पौधे रोपित किए गए और किसानों को भी पौधारोपण हेतु निशुल्क नीम के पौधे वितरित किए गए। यह जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!