ईज़ी रजिस्ट्री प्रणाली से मिलेगा पारदर्शी व तेज़ सेवा अनुभव : डीसी आशिका जैन

by

डिप्टी कमिश्नर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों, एडवोकेट्स व वसीका नवीसों के साथ की बैठक

– कहा, भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक, लोगों को मिलेगी डोर-स्टेप डिलीवरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से नागरिकों को पारदर्शी, सरल और त्वरित सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई ईज़ी रजिस्ट्री प्रणाली (भूमि और संपत्ति की रजिस्ट्री की सुविधा) संबंधी डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की अध्यक्षता में माल विभाग के अधिकारियों, एडवोकेट्स और वसीका नवीसों के साथ बैठक हुई।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह पहल पंजाब के प्रशासनिक इतिहास में एक क्रांतिकारी कदम है, जो न केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएगी, बल्कि लोगों को सरकारी कार्यालयों में अनावश्यक चक्कर लगाने से भी बचाएगी। उन्होंने बताया कि अब लोग अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए केवल स्थानीय सब-रजिस्टार कार्यालय पर ही निर्भर नहीं रहेंगे, बल्कि जिले के किसी भी सब-रजिस्टार कार्यालय में जाकर कार्य करवा सकेंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नई प्रणाली के तहत नागरिकों को रजिस्ट्री से संबंधित सभी जानकारी जैसे दस्तावेज़ जमा करना, मंजूरी, शुल्क भुगतान और समय स्लॉट की पुष्टि सीधे व्हाट्सएप और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होगी। इससे सेवाएं उनके घर के दरवाज़े तक पहुंचेंगी और प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सेवा केंद्रों के माध्यम से वे नागरिक, जो डिजिटल साधनों का प्रयोग करने में सक्षम नहीं हैं, भी आसानी से इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए टोल फ्री नंबर 1076 पर फोन करके अपाइंटमेंट बुक की जा सकती है, जिसके बाद तय दिन व समय पर सेवा सहायक घर निर्धारित फीस लेकर डीड रजिस्ट्रेशन करेगा। वहीं, बैंकों के सहयोग से शुल्क का भुगतान तेज़, सुरक्षित और रिकॉर्डयुक्त तरीके से हो सकेगा। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि रिश्वतखोरी और नकद लेन-देन की संभावनाएं भी समाप्त होंगी।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने स्पष्ट किया कि नई ईज़ी रजिस्ट्री प्रणाली से भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगेगा, क्योंकि पूरी प्रक्रिया डिजिटल और रिकॉर्डेड होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बिना किसी कारण कार्य में देरी न करें, ताकि नागरिकों को एक ही बार में सेवा प्राप्त हो।

बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने वसीका नवीसों से इस प्रणाली को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग का आग्रह किया और उनका फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि जनता की संतुष्टि और सुविधा ही इस योजना की सफलता का असली पैमाना है। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमरबीर कौर, सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, जिला राजस्व अधिकारी अमनदीप चावला, डी.एस.एम चरण कंवल के अलावा अन्य अधिकारी व वसी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से धान की पराली में गेहूं की सीधी बिजाई संबंधी प्रदर्शनी का आयोजन

होशियारपुर, 17 नवंबर: किसानों को धान की पराली प्रबंधन संबंधी जागरुक करने के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के जिला स्तरीय प्रसार संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल की ओर से गांव बुगरा के तरनजीत...
article-image
पंजाब

सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर द्वारा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी को किया सम्मानित

इलाके की सभी समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा: रोड़ी गढ़शंकर । सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर द्वारा आज सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनी की अध्यक्षता में पंजाब...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा द्वारा स्कूल ऑफ़ एमिनेंस गढ़शंकर में ‘स्व-अनुशासन’ विषय पर प्रेरणादायक सत्र का आयोजन

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा द्वारा स्कूल ऑफ़ एमिनेंस गढ़शंकर में विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक और नैतिक विकास को ध्यान में रखते हुए “स्व-अनुशासन का स्वास्थ्य और जीवनशैली पर प्रभाव” विषय पर...
Translate »
error: Content is protected !!